फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fog slows down bus speed, passengers suffer

Karnal News: कोहरे से बसों की रफ्तार पर ब्रेक, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fog slows down bus speed, passengers suffer
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कोहरा और ठंड के कारण कुछ दिनों से रोडवेज की बसें अपने गंतव्य पर देरी से पहुंच रही हैं। इस कारण लंबे मार्ग के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों की ट्रेन तक छूट रही है। करनाल सहित अन्य डिपो की रोजाना 25 के करीब बसें लेट हो रही हैं। कोहरे के कारण दिल्ली-पटियाला, दिल्ली-लुधियाना, दिल्ली-जालंधर, दिल्ली-अमृतसर, दिल्ली-चंडीगढ़, हिसार, हांसी, नारनौल, हरिद्वार, कटरा जाने वाली और अन्य डिपो की बसें भी प्रभावित हो रही हैं। दो घंटे तक की देरी से पहुंच रही हैं।

सोमवार रात करीब 9 बजे कोहरा छा गया यह मंगलवार दोपहर 12 बजे तक रहा। इस कारण रात से सुबह तक राष्ट्रीय राजमार्ग, राजमार्ग और लिंक रोड सहित अन्य हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। इस दौरान वाहन चालक हादसे से बचने के लिए एक-दूसरे के पीछे अपने वाहन लगाकर चलने लगे। इसका असर रोडवेज की बसों पर भी देखने को मिला।
विज्ञापन


जीएम कुलदीप का कहना है कि डिपो की लंबे मार्ग की बसें वर्कशाप से समय पर निकल जाती हैं लेकिन रास्ते में कोहरा और जाम होने के कारण अपने गंतव्य पर लेट पहुंच रही हैं। चालकों को सावधानी से बचें चलाने की हिदायत दी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed