फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Flower fair to be held in Atal Park on March 1

Karnal News: अटल पार्क में एक मार्च को लगेगा फूलों का मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Flower fair to be held in Atal Park on March 1
करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अटल पार्क में एक मार्च को फूलों का मेला लगाएगा। बागवानी विंग सैकड़ों प्रकार के फूलों और सजावटी पौधों की प्रदर्शनी लगाएगी। विंग के जेई विकास कुमार ने बताया कि मुख्य रूप से पिटूनिया, गेंदा, डहलिया, पैंसी, गुलाब, कार्नेशन, एंथुरियम, साल्विया, वर्बीना सहित कई मौसमी और बहुवर्षीय पौधे शामिल रहेंगे। प्रदर्शनी के साथ औषधीय व इनडोर पौधों का स्टॉल भी लगाया जाएगा। बागवानी विशेषज्ञ पौधों की देखभाल, जैविक खाद के उपयोग के बारे में जानकारी भी देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। नृत्य व संगीत प्रस्तुतियां, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। बेस्ट गार्डन और बेस्ट पॉट प्लांट प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed