फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   flies in village, karnal flies in village, SDM with the team visited the village, karnal

रसूलपुर में कम नहीं हो रहा मक्खियों का प्रकोप

Thu, 23 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Thu, 23 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
flies in village, karnal flies in village, SDM with the team visited the village, karnal
एसडीएम ने टीम के साथ किया गांव का दौरा - फोटो : अमर उजाला

करनाल जिले के गांव रसूलपुर कलां में मक्खियाें का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। हालांकि, प्रशासन द्वारा यहां पर लगातार दवा का स्प्रे कराया जा रहा है और गांव की सफाई भी कराई गई। प्रशासन का दावा है कि मक्खियों का असर कुछ कम हुआ है, लेकिन ग्रामीण इससे साफ इंकार कर रहे हैं। बुधवार को अमले के साथ गांव में पहुंचे एसडीएम योगेश कुमार ने गांव का दौरा किया और पोल्ट्री फार्मों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने साफ कहा कि गांव में पहले से ही सफाई है, गंदगी तो पोल्ट्री फार्मों के कारण है। एसडीएम ने चेताया है कि अगर आगामी दस दिन में गांव से मक्खियां समाप्त नहीं हुई तो पोल्ट्री फार्मों को सील कर दिया जाएगा। इसके अलावा, एसडीएम ने इस गांव को गोद लेने की घोषणा की है। दोपहर को एसडीएम और पूरी टीम ने सरपंच रामेश्वर दास के घर पर लंच किया। बता दें कि आप पार्टी ने सीएम को चुनौती दी थी कि इस गांव में अगर वे चाय पीएं तो वे एक लाख रुपये इनाम देंगे।

विज्ञापन


मक्खियां दखेणी हैं तो सवेरे या सांझ को आओ
प्रशासनिक अधिकारियों ने दोपहर को 40 डिग्री तापमान में सुनसान पड़ी गांव की गलियों में मक्खियों से परेशानी का जायजा लेना शुरू किया। गांव की गलियां देखने के बाद एसडीएम योगेश कुमार ने दावा किया की गांव से मक्खियों का प्रकोप खत्म हो चुका है, क्योंकि गलियों में कही भी मक्खियां दिखाई नहीं दे रही। एसडीएम ने इस दौरान 15 घरों में जाकर भी चेक किया। एसडीएम के इस दावे से ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में जब इंसान बाहर गालियों में नहीं निकल सकता तो प्रशासन को मक्खियां कहां मिलेगी?
विज्ञापन


ग्रामीण बोले, एसडीएम साहब भरी दोपहरी में मक्खी देखनी है तो म्हारे घरां चाल्लो, सारे गाम में मक्खियां देखणी हैं तो सबेरे सांझ आओ, थारे इस स्प्रे का मारे गाम की माक्खियो प कोई असर नी। करीब आधे घंटे तक चली तीखी नोकझोंक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन के सभी प्रयास असफल साबित हो रहे है, जबकि एसडीएम ने अपने तर्क में कहा कि जल्द ही पूरे गांव से मक्खियों का सफाया कर दिया जायेगा। पोल्ट्री फार्मों के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने चेताया कि अगर दस दिन में मक्खियां समाप्त नहीं हुई तो वे पोल्ट्री फार्मों को सील कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीड बैक मीटिंग में हंगामा
एसडीएम योगेश कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों का एक दल मक्खियों के प्रकोप से ग्रस्त गांव रसूलपुर कलां पहुंचा। ग्रामीणों के पलायन के बाद गांव में चार दिन चले स्प्रे और सफाई अभियान के असर की फीड बैक लेने के लिए अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ सरकारी स्कूल में बैठक बुलाई। इससे पहले अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच बातचीत शुरू होती बैठक में नाटकीय ढंग से हंगामा हो गया। स्कूल में खड़ी एक बाइक पर मिट्ठी चाशनी थी, इस कारण उस पर काफी मात्रा में मक्खियां थी। इस पर एसडीम योगेश कुमार ने कहा कि प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए अज्ञात शरारती तत्वों ने स्कूल में रखे फर्नीचर व बाइक पर मीठी चाशनी का छिड़काव कर रखा है, ताकि बैठक के समय मक्खियों का प्रकोप दिखाया जा सके, जबकि ग्रामीणों का कहना था कि गांव के किसी भी व्यक्ति ने ऐसा नहीं किया। गांव के सरपंच रामेश्वर, ग्रामीण रत्ना राम, दीप चंद, रवि, रामफल व अन्य ने बताया कि प्रशासन गांव में महज खानापूर्ति कर रहा है। प्रशासन को चाहिए की मक्खियों को लेकर ठोस कार्रवाई करे।

वर्जन
गांव में प्रशासन ने स्प्रे जरूर कराया है, लेकिन उससे कोई सफलता नहीं मिली है। हमें मक्खियों से पूरी तरह से निजात चाहिए। गलियों में तो पहले से ही सफाई है, दिक्कत गांव में नहीं है, बल्कि पोल्ट्री फार्मों में है। एसडीएम ने गांव को गोद लेने की बात कही है।

- रामेश्वर दास, सरपंच रसूलपुर कलां

वर्जन
गांव में लगातार स्प्रे और सफाई जारी है। पहले से मक्खियों की संख्या में काफी कमी आई है। जल्द ही गांव को मक्खियों के प्रकोप से मुक्त कर दिया जाएगा। पोल्ट्री फार्म संचालकों को चेताया गया है, मुझे उम्मीद है कि इस समस्या से ग्रामीणों को निजात मिलेगी, जो नियमों को नहीं मानेगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
योगेश कुमार एसडीएम करनाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed