फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fleece lining jeans are trending for style and warmth

Karnal News: स्टाइल और गर्माहट के लिए फ्लीस लाइनिंग जींस का चलन

Tue, 16 Dec 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 16 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fleece lining jeans are trending for style and warmth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही बाजार में जींस के फैशन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इन दिनों सबसे अधिक फ्लीस लाइनिंग वाली जींस युवतियों की पहली पसंद बन गई है। स्टाइलिश और गर्माहट की विशेषता के कारण सर्दी में यह सर्वोत्तम विकल्प बनकर उभर रही है। जींस में मोटे फैब्रिक, हैवी डेनिम और अंदर से ऊनी फ्लीस लाइनिंग ट्रेंड में आ गई है।
पिछले कुछ सालों तक बाजार में हल्के और पतले डेनिम की जींस का चलन रहा। इस बार ठंड में महिलाएं व युवतियां पतले डेनिम से दूरी बनाकर मोटे फैब्रिक की जींस को खरीद रही हैं। दुकानदार संदीप ने बताया कि युवतियां स्टाइल के साथ सर्दी से बचाव को महत्व दे रही हैं। इसी वजह से हैवी डेनिम, मोटे फैब्रिक और फ्लीस लाइनिंग वाली जींस सबसे ज्यादा बिक रही हैं। रंगों में गहरे शेड्स पसंद किए जा रहे हैं। काला, गहरा नीला और चारकोल ग्रे जैसे रंग अधिक मांगे जा रहे हैं। बाजार में जींस की कीमत 1000 रुपये से शुरू होकर 3200 रुपये तक है। गुणवत्ता के हिसाब से हर बजट में जींस उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

स्किन टाइट की जगह ली स्ट्रेट फिट ने

दुकानदार राकेश ने बताया कि इस बार जींस की फिटिंग में भी ट्रेंड बदला है। लंबे समय तक फैशन में रही स्किन टाइल जींस की जगह स्ट्रेट फिट और रिलैक्स्ड फिट जींस का चलन है। सर्दियों में अंदर थर्मल या लेयरिंग पहनने के कारण भी लोग रिलैक्स्ड फिट जींस की ओर आकर्षित हो रहे हैं। महिलाओं के लिए हाई वेस्ट, स्ट्रेट फिट जींस का नया कलेक्शन आया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये है कीमत (रुपये में)

फ्लीस लाइनिंग जींस : 1200-3000
हैवी डेनिम जींस : 1400-2800
स्ट्रेट फिट जींस : 1000-2500
हाई वेस्ट जींस : 1200-3200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed