{"_id":"94efd67b82d688d91a94596ec28dad1d","slug":"flea-goods-in-the-warehouse-fire-ash-over-a-quarter-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ी के गोदाम में आग से ढाई लाख का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ी के गोदाम में आग से ढाई लाख का सामान राख
करनाल
Updated Tue, 13 May 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्तली गांव में सोमवार देर रात कबाड़ी के गोदाम में आग लगने से करीब ढाई लाख रुपये के रबड़ का सामान जलकर राख हो गया। जिसकी शिकायत थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस और करनाल से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मियों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन गोदाम मालिक ने पड़ोसी पर शक जताया है। कबाड़ी की दुकान करने वाले बस्तली निवासी गोदाम मालिक बलविंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात गोदाम में आग लग गई।
आग से गोदाम में रखी पीवीसी, बाटा व रबड़ की पुरानी चप्पलों सहित अन्य सामान जल गया। गोदाम में आग लगने से आंगन में खड़ा कीकर व पीपल का पेड़ भी जल गया। उन्होंने बताया कि गोदाम में रखा करीब ढाई लाख का सामान जल गया। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे गोदाम में आग लगने की सूचना पड़ोसी अली हसन ने फोन पर दी। घटना स्थल पर गांव के कई लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन रबड़ में लगी आग पर काबू नही पाया जा सकता। सूचना पाकर सुबह पांच बजे मौके पर पहुंच दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नही चल पाया। पुलिस ने गोदाम मालिक की शिकायत पर घटना की जांच शुरू कर दी।