फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five youths were taken to Kenya instead of America, visa was also snatched

Karnal News: अमेरिका के बजाय पांच युवकों को ले गए कीनिया, वीजा भी छीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Five youths were taken to Kenya instead of America, visa was also snatched
करनाल के पांच युवाओं को अमेरिका भेजने के नाम पर तीन आरोपियों ने लाखों रुपये ठग लिए। आरोपियों ने युवकों के परिजनों से 15 से 20 लाख रुपये अमेरिका भेजने के नाम पर ले लिए। पांचों युवा अमेरिका जाने के लिए फ्लाइट में तो बैठ गए लेकिन वे अमेरिका नहीं पहुंचे। आरोपी उन्हें फ्लाइट में साउथ अफ्रीका, दुबई और कीनिया में घूमाते रहे। कीनिया पहुंचकर उन्होंने सभी बच्चों का वीजा अपने कब्जे में ले लिया। जब परिवार की बच्चों से बातचीत नहीं हुई तो उन्होंने आरोपियों के परिजनों से संपर्क किया। इस पर मामले का खुलासा हुआ। जैसे-तैसे वीजा लेकर दो युवा घर पहुंचे हैं। वहीं घोघड़ीपुर के रहने वाले कमल शर्मा समेत तीन युवा अभी भी वहां फंसे हुए है। पीड़ित परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मधुबन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

------------------
युवाओं को फंसाने वाला आरोपी पंजाब का निवासी
युवाओं को विदेश भेजने का झांसा देने वाला आरोपी अमित कुमार, पंजाब फतेहगढ़ साहिब सरहिंद का रहने वाला है। उसका साथी रामपाल करनाल गांव घोघड़ीपुर का रहने वाला है। इसके अलावा आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। दोनों मिलकर विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करते हैं। इनमें से रामपाल घोघड़ीपुर गांव से सामान लेकर फरार हो गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पंजाब में पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

--------------
आरोपियों ने युवकों से छीने अमेरिकी डॉलर
करनाल के गांव घोघड़ीपुर के रहने वाले किसान संजय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि बेटे कमल शर्मा को विदेश भेजने के नाम पर अमित कुमार और उसके साथियों ने दस लाख रुपये की ठगी की। आरोपियों के झांसे में आकर मैंने बेटे का पासपोर्ट, आधार कार्ड समेत दस्तावेज दे दिए। आरोपियों ने कहा कि कमल शर्मा को वह हवाई जहाज द्वारा अमेरिका भेज देंगे। उसको 6700 यूएस अमेरिकी डॉलर भी साथ लेकर जाने पड़ेंगे। मैंने बेटे को फ्लाइट में बैठने से पहले 6700 यूएस अमेरिकी डॉलर दे दिए। बेटा दुबई पहुंच गया। जहां आरोपी अमित ने उसके बेटे से पासपोर्ट, मोबाइल फोन और दस्तावेज छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed