फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five teams have been investigating the Rs 2.25 crore robbery for four days, but the result is zero.

Karnal News: सवा दो करोड़ की लूट में चार दिन से पांच टीम जांच में जुटी, नतीजा सिफर

Thu, 08 Jan 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 08 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Five teams have been investigating the Rs 2.25 crore robbery for four days, but the result is zero.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सेक्टर-16 में शनिवार रात को साढ़े दस बजे सोना कारीगर आदिक यशवंत पाटिल के साथ हुई सवा दो करोड़ रुपये (2.10 करोड़ रुपये का डेढ़ किलो सोना और 15 लाख कैश) की लूट के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की पांच टीमों को सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस की टीम अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही हैं। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने के अलावा संदिग्धों से पूछताछ भी की है लेकिन अब तक की जांच का नतीजा सिफर है।

वहीं, पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। घायल का सोना कारीगर आदिक का इलाज मोहाली के निजी अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत में सुधार है। सोमवार को शहर के सराफा कारोबारी कर्ण गेट मार्केट एसोसिएशन के प्रधान एवं पार्षद संकल्प भंडारी के साथ विधायक जगमोहन आनंद और एसपी नरेंद्र बिजारणियां से मिल चुके हैं। उन्होंने भी जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। पुलिस वारदात स्थल के नजदीक और रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सेक्टर-16 स्थित सोना कारीगर के घर के नजदीक और सराफा बाजार में लगातार पुलिस की गश्त जारी है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द इस वारदात को सुलझा लेगी।
विज्ञापन


ये है मामला

सेक्टर-16 स्थित सामुदायिक केंद्र के नजदीक शनिवार रात साढ़े दस बजे स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे सोना कारीगर (सोना पिघलाने वाले) आदिक और उनके साले बबन माने पर झाड़ियों के पीछे छिपे दो नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटी को धक्का देकर गिरा दिया था। इसके बाद बदमाश ने आदिक के सिर में लोहे की रॉड जैसी गुप्ती (लोहे का चाकूनुमा हथियार) से वार कर दिया। जबकि इस दौरान उनके साले बबन माने मौके से मदद के लिए घर की ओर दौड़ गए। सिर में गुप्ती लगने से आदिक बेसुध हो गए। बदमाशों ने उन्हें साथ लगते प्लॉट और झाड़ियों में फेंक दिया और नकाबपोश बदमाश 15 लाख रुपये और डेढ़ किलो सोना (कीमत लगभग 2.10 करोड़ रुपये) से भरा बैग लेकर पैदल नमस्ते चौक की ओर निकल लिये। वहां से गुजर रहे राहगीर अंशुल लाठर और सूरज ने घायल आदिक को पड़े हुए देखा। दोनों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में आदिक ने उन्हें लूट की वारदात की पूरी जानकारी दी। इसके बाद अंशुल ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना के बाद डीएसपी शहर राजीव कुमार व सीआईए की तीनों टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस की टीम जांच में लगी हैं। सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं, अन्य पहलुओं पर पुलिस की जांच जारी है।
- राजीव कुमार, डीएसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed