फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five road accidents in three kilometers, 10 dead, 25 injured

Karnal News: तीन किलोमीटर में पांच सड़क हादसे, 10 की मौत, 25 घायल

Mon, 22 Dec 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 22 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Five road accidents in three kilometers, 10 dead, 25 injured
घरौंडा।
विज्ञापन

बसताडा टोल प्लाजा से घरौंडा विश्राम गृह तक करीब तीन किलोमीटर का नेशनल हाईवे पर पिछले 18 दिन में पांच बड़े हादसे हो चुके हैं। इनमें दो महिलाओं सहित दस लोगों की मौत हो चुकी है। 25 लोग घायल हुए हैं। सबसे बड़ा हादसा 3 दिसंबर को हुआ था। इसमें चार लोगों की मौत हुई थी। इनके अलावा दो अलग-अलग हादसों में दो-दो लोगों की मौत हो चुकी है।
3 दिसंबर को एक ट्राॅला अंबाला से दिल्ली की ओर जा रहा था। बसताडा फ्लाईओवर के पास चालक ट्रॉले पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्राॅला विपरीत दिशा में जाकर एक कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी पिता-पुत्र और घरौंडा निवासी विशाल, कोहंड के संजीव की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कुटेल हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक कंटेनर एफसीआई का माल लोड करके जा रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और कंटेनर कुटेल फ्लाईओवर से नीचे पलट गया जिसमें सवार तीन लोग बुरी तरह से फंस कर घायल हो गए। जिनको बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को एक बारात गांव रसीन से पानीपत जिले के गांव पलहेड़ी जा रही थी। कुछ बाराती रेस्ट हाउस के पास दूल्हे की गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्राॅला बरात की सात गाड़ियों को रौंदता हुआ आगे निकल गया। हादसे में दो बच्चों सहित 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दूल्हे के दादा 65 वर्षीय जहांगीर की मौत हो गई।
16 दिसंबर को हुए हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्री की जान चली गई। नगला मेधा निवासी रणबीर सिंह और उनकी बेटी एक्टिवा पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। बसताडा टोल प्लाजा के पास एक ट्राॅले ने एक्टिवा को टक्कर मार दी।

17 दिसंबर को थार की टक्कर से महिला नीलम की मौत हुई। नीलम जगाधरी से मधुबन स्थित बाल सुधार गृह में अपने बेटे से मिलने आई थीं। अर्पणा अस्पताल के पास यह हादसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed