फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five players from Karnal qualified for Khelo India

Karnal News: करनाल के पांच खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया के लिए किया क्वालीफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Five players from Karnal qualified for Khelo India
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। करनाल के पांच खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई किया है। इनमें दो खिलाड़ी अंडर-18 आयु वर्ग में, एक खिलाड़ी पैरा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए और दो खिलाड़ी यूथ खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। उनके मुख्य कोच मयंक शर्मा ने कहा ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके है, खेलों इंडिया में अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करेंगे। उसके बाद सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी जीत का परचम लहराने के लिए तैयार हैं।
इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर की प्रतियोगिता में पहचान बनाई है। अब ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं। खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों के चयन के लिए शुक्रवार से ट्रायल चल रहे हैं। करनाल स्थित खेल अकादमी के कोच मयंक शर्मा ने बताया कि वह अपने खिलाड़ियों को भाला फेंक और दौड़ के लिए तैयार करते हैं। मयंक ने बताया कि खेलों में अपने कॅरिअर की शुरुआत उन्होंने नीरज चोपड़ा के साथ की थी और नीरज आज भी उनकी मदद करते हैं। उनकी अकादमी के खिलाड़ियों ने विश्व चैंपियनशिप में भी पदक जीते हैं।
विज्ञापन

खेलो इंडिया के तहत क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं। कोच ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनके खिलाड़ी विदेश में भी भारत का नाम रोशन करेंगे। वहीं, खेलो इंडिया सीजन एक में स्वर्ण और कांस्य पदक जीत चुके खिलाड़ियों ने कहा कि इस बार अकादमी के जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनके लिए अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन मौका है। अकादमी के खिलाड़ी धर्मेंद्र पहले डिस्कस थ्रो खेलते थे, अब जैवलिन थ्रो में प्रदर्शन कर रहे हैं। वह प्रदेश स्तर पर पांच पदकों में तीन सिल्वर, दो कांस्य। नेशनल में एक कांस्य जीत चुके हैं। अब खेलो इंडिया गेम का लक्ष्य है और अगले साल एशियन गेम में प्रतिभाग करेंगे। विपुल यादव पिछले छह साल से जैवलिन थ्रो में सक्रिय हैं। 2018 में घरेलू मुकाबलों से शुरुआत की। इस साल ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में टॉप-आठ में रहे, उसी के आधार पर खेलो इंडिया में चयन हुआ। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया सरकार की अच्छी पहल है, जिससे नए खिलाड़ियों को बढ़ावा मिल रहा है। उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपेश चौधरी राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं। 2022 से जैवलिन खेलना शुरू किया। अब तक तीन राष्ट्रीय पदक जिनमें एक स्वर्ण व दो रजत, पांच राज्य स्तरीय पदक जिनमें दो स्वर्ण व तीन रजत पदक शामिल हैं। खेलो इंडिया से उन्हें बड़ा मंच मिला है। उन्होंने पिछले साल 78 मीटर जैवलिन थ्रो किया था, अब और बेहतर करने की तैयारी कर रहे हैं। जितेंद्र सेहरावत पैरा एथलीट, एफ-41 कैटेगरी में जैवलिन थ्रो खेलते हैं। 2020 में जैवलिन खेलना शुरू किया, उसी साल से ही राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। अब तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय में भी प्रतिभाग किया है। अब खेलो इंडिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्वालीफाई कर भारत के लिए पदक लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed