फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five new dengue patients found

Karnal News: डेंगू के पांच नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Five new dengue patients found
करनाल। शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को डेंगू के पांच नए केस और मिलने से आंकड़ा 81 के पार पहुंच गया है। डेंगू की रोकथाम को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अपने स्तर पर कार्रवाई में जुटी है। ताकि डेंगू के बढ़ते केसों को रोका जा सके। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को 3698 घरों में मच्छर के लार्वा खोजे। जिनमें 107 घरों के विभिन्न स्थानों पर लार्वा मिले और 34 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। इसके साथ-साथ मरीजों के सैंपल लिए तो डेंगू पॉजिटिव पाए गए। ऐसे में अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 81 पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब तक जिले के दो लाख 85 हजार 967 घरों की जांच कर चुकी हैं। जिनमें अब तक 3755 घरों में मच्छर का लार्वा मिला है और टीमों ने कुल 2152 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed