{"_id":"5ecadc1e8ebc3e90525e141c","slug":"five-new-corona-possitive-arrives-in-karnal-karnal-news-knl318671150","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में मिले कोरोना के पांच नये मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में मिले कोरोना के पांच नये मरीज
विज्ञापन
जिले में कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले चार दिन से लगातार कोरोना के पाजिटिव केस सामने आ रहे हैं। रविवार को पांच और पाजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें चमन गार्डन निवासी कपड़ा व्यापारी का बेटा, बहू और पोता-पोती शामिल हैं। वहीं कैथल रोड स्थित राजीव कालोनी निवासी दिल्ली में नौकरी करने वाला एक युवक भी संक्रमित पाया गया है। पांचों को मुलाना स्थित कोविड अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से संबंधित क्षेत्र के एरिया को सील कर दिया गया है और आसपास के लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है।
पिछले चार दिन से करनाल में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। सदर बाजार के बाद अब चमन गार्डन सबसे संवेदनशील एरिया बन गया है। चमन गार्डन में शनिवार को कपड़ा व्यापारी के परिवार के तीन सदस्य कोरोना पाजिटिव पाये गए थे। इसके बाद उनके परिजनों के भी सैंपल लिये गए थे। शनिवार को व्यापारी के परिवार के चार और सदस्य कोरोना पाजिटिव मिले। इनमें उनका बेटा, बहू और सात से आठ साल के दो बच्चे शामिल हैं। दूसरी ओर दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाला राजीव कालोनी का एक युवक भी कोरोना पाजिटिव मिला है। वह दो दिन पहले ही दिल्ली से आया है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिवार के सदस्यों को भी क्वारंटीन करते हुए मेडिकल कालेज भेज दिया, जहां उनके भी सैंपल लिये गए हैं।
32 में से 16 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे
सिविल सर्जन के अनुसार जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित कुल 5032 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए। इनमें से 4978 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 22 की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में गत दिवस तक 32 पॉजिटिव केसों में से 16 व्यक्ति ठीक होकर अपने घर चले गये और एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। ऐसे में फिलहाल 15 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
अंबाला में मुलाना स्थित मेडिकल कालेज बना कोविड अस्पताल
प्रदेश सरकार ने अब एक बार फिर से कोरोना से पीड़ित मरीजों को दाखिल करने को लेकर नया फैसला लिया है। फैसले के अनुसार, अब कल्पना चावला मेडिकल कालेज में मरीज दाखिल नहीं होंगे। अब अंबाला के मुलाना स्थित मेडिकल कालेज को कोविड अस्पताल बनाया गया है। अब मरीजों को उसी में रखा जाएगा। गौरतलब है कि सबसे पहले मरीजों को कल्पना चावला मेडिकल कालेज में रखा जाता था। इसके बाद शाहाबाद स्थित आदेश अस्पताल भेजा जाने लगा है। कुछ दिन पहले ही आदेश की बजाए करनाल में ही मरीजों को रखे जाने लगे थे। अब फिर से कोरोना पाजिटिव को मुलाना स्थित मेडिकल कालेज में भेजा जा रहा है।