{"_id":"69a34f2bd069e692bb04ebc5","slug":"five-friends-stabbed-a-young-man-with-knives-due-to-a-feud-karnal-news-c-18-knl1018-855872-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रंजिश में पांच दोस्तों ने युवक को चाकुओं से गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रंजिश में पांच दोस्तों ने युवक को चाकुओं से गोदा
Sun, 01 Mar 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
करनाल। मृतक अंकुश की फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। काछवा रोड स्थित गांधी नगर में शुक्रवार देर रात को पांच युवकों ने रामनगर की वाल्मीकि बस्ती निवासी अंकुश (22) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी अंकुश के दोस्त रहे थे। परिवार के अनुसार कुछ दिन पहले उनमें झगड़ा हुआ था। जिसके बाद से वे रंजिश मानने लगे थे। आरोपियों ने युवक के मुंह, छाती और पेट पर कुल 11 वार किए। इनमें से नाै गहरे घावों से ज्यादा खून बहने से माैत हुई।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को करीब 9:30 बजे रामनगर की वाल्मीकि बस्ती निवासी अंकुश अपने दोस्त मोहित से मिलने के लिए गया था। वह घर के पास गली में पेशाब कर रहा था। आरोप है कि सोनू, पीयूष, अज्जू और दो अन्य ने उस पर चाकुओं से हमला किया। मुंह, छाती और फिर पेट में एक के बाद एक कुल 11 वार किए। अंकुश के चीखने पर पास से ही अन्य लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल अंकुश को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। रात को चंडीगढ़ ले जाते समय अंकुश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी के अनुसार, डाॅक्टर का कहना है कि चाकुओं के वार से ज्यादा खून बहने के कारण युवक की माैत हुई।
वारदात की सूचना के बाद रामनगर थाना पुलिस और एफएसएल टीम माैके पर पहुंची। मृतक के पिता सुरेंद्र की शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
माैत से पहले अंकुश ने बताए तीन आरोपियों के नाम
इलाज के दौरान अंकुश का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह पीयूष, अज्जू और सोनू नाम के तीन युवकों सहित अन्य को हत्या का दोषी बता रहे हैं। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में ले लिया है। मौका ए वारदात के पास एक फर्नीचर की दुकान पर एक आरोपी काम करता है। वहां वो गाड़ी लोड कर रहा था। पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में लिया है।
-- -
25 दिन पहले हुआ था झगड़ा
अंकुश के पिता सुरेंद्र ने बताया कि बेटा आठवीं कक्षा तक पढ़ा था। बैंक की कैंटीन में काम करता था। आरोपी सोनू, पीयूष और अज्जू से पिछले 7-8 साल से दोस्ती थी। परिवार के अनुसार करीब 25 दिन पहले किसी बात पर झगड़ा हुआ था। बाद में दोनों पक्षों में पंचायत में समझाैता हो गया था। फिर भी आरोपियों ने शुक्रवार रात को बेटे की हत्या कर दी। वह बड़े बेटे आकाश और बेटियों की शादी कर चुके हैं। अंकुश के लिए रिश्ता देख रहे थे।
-- -
-- -
गांधी नगर में अंकुश पर चार-पांच युवकों ने रंजिश के चलते चाकुओं से हमला किया। उनकी माैत हो गई। तीन को नामजद कर केस दर्ज किया गया। मृतक के शरीर पर चाकू के नाै तीखे निशान मिले हैं। हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - महावीर सिंह, प्रभारी, थाना रामनगर