फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five dengue patients found, notice issued to 19

Karnal News: डेंगू के पांच मरीज मिले, 19 को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Five dengue patients found, notice issued to 19
- जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 161 पर पहुंचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को 3124 घरों में मच्छर के लार्वा तलाशे। जिनमें 33 घरों के विभिन्न स्थानों पर लार्वा मिला और 19 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। इसके साथ-साथ शनिवार को डेंगू के पांच मरीज मिले। ऐसे में अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 161 पहुंच चुकी है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब तक जिले के तीन लाख 53 हजार 993 घरों को चेक कर चुकी है। जिनमें अब तक 4814 घरों में मच्छर का लार्वा मिला हैं और टीमों ने 2588 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है।


डीसी अनीश यादव ने नागरिकों से गर्मी के मौसम में डेंगू सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। डेंगू की रोकथाम के लिए जन समुदाय की सहभागिता बेहद जरूरी है। डीसी ने बताया कि मच्छर प्रजनन स्थलों को चिह्नित कर तथा मच्छर प्रजनन रोकने के उपायों के बारे में आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने आमजन का आह्वान किया कि वे प्रत्येक रविवार को अपने घर में ड्राई डे के तौर पर मनाएं व सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमलों इत्यादि को खाली करके सुखाएं ताकि मच्छर के अंडे व लार्वा मर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed