फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five complaints came in the open court of Electricity Corporation

Karnal News: बिजली निगम के खुले दरबार में आईं पांच शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Five complaints came in the open court of Electricity Corporation
- बिजली अदालत में चार व सीजेआरएफ में आई एक शिकायत
विज्ञापन

- उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम करनाल अध्यक्ष ने की सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बिजली निगम के खुले दरबार में मंगलवार को पांच शिकायतें आईं। यह दरबार राजीव गांधी विद्युत सदन सभागार सेक्टर 12 में आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न सब डिवीजनों के उपभोक्ता अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजेआरएफ) करनाल की टीम ने इस दरबार व बिजली अदालत में सभी शिकायतें सुनीं।

मेरठ रोड सब डिवीजन से दो शिकायतें आईं जिनमें बिजली के खंभे व लटकती हुई लाइनों को बदलने के बारे में शिकायत की गई। अधीक्षण अभियंता ने इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित एसडीओ को तुरंत समाधान करवाने के आदेश दिए। वहीं मॉडल टाउन व नेवल सब डिवीजन से तीन शिकायतें बिजली बिल संबंधी आईं, इन शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया गया। उपभोक्ता को खर्च यूनिटों का ब्यौरा व बिजली खपत की प्रति यूनिट का ब्यौरा दर सहित समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed