फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   First the young man was beaten, then the brother and mother were also attacked with rods and sticks.

पहले युवक को पीटा, फिर भाई और मां पर भी सरिया व डंडों से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
First the young man was beaten, then the brother and mother were also attacked with rods and sticks.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चार युवकों ने रंजिशन युवक पर सरिया और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद युवक को उपचार के लिए परिवार के लोग सिविल अस्पताल लेकर गए। वहां पर भी भाई और मां पर आरोपियों ने सरिया और डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वे दोनों भी घायल हो गए। तीनों का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में चार युवकों को नामजद करते हुए दो अन्य पर केस दर्ज किया है।

रटौली निवासी मनजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मार्बल लगाने का मिस्त्री है। करीब पांच माह पहले रटौली निवासी मोंटी ने उसके परिचित गुरदीप से मारपीट कर उसे घायल कर दिया था। तब से उनका विवाद चल रहा था। मंगलवार को उसका भाई चरणजीत सिंह काम से खेड़ी जा रहा था। जब वह रामनगर और खेड़ी के बीच पहुंचा तो रास्ते में रटौली निवासी काकू, गोल्डी उर्फ जोगा, चरणदीप ने उसके भाई को रोक लिया और मारपीट की। जिसमें उसका भाई घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने अपने पिता अवतार सिंह व मां गुरदीप कौर के साथ मिलकर अपने भाई को अस्पताल पहुंचाया। जब वह और उसकी मां गुरदीप कौर पर्ची बनवाने के लिए अस्पताल के भवन में जाने लगे तभी आरोपी चरणदीप सिंह, जोगा सिंह, गोल्डी, काकू व दो अन्य व्यक्ति कार में सवार होकर आए। आरोपियों के हाथों में सरिया और डंडे थे। कार से उतरते ही आरोपियों ने सरियों व डंडों से उस पर हमला बोल दिया। उसे बचाने आगे आई उसकी मां के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। शोर सुनकर जब उसके पिता व अस्पताल के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इस शिकायत पर चार लोगों को नामजद करते हुए दो अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में पहले भी कई बार विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed