फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   First the son donated his father's body and now his mother's body

Karnal News: पहले पिता तो अब माता के देह को किया पुत्र ने दान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
First the son donated his father's body and now his mother's body
करनाल। सेक्टर-13 में व्यापारी मुकेश अग्रवाल ने अपनी 75 वर्षीय बुजुर्ग मां मिथिलेश रानी के पार्थिव शरीर को दान कर दिया है। अपना आशियाना की टीम ने महिला के पार्थिव शव को बिलासपुर एम्स में पहुंचा दिया है। मुकेश अग्रवाल के अनुसार उन्होंने इससे पहले अपने पिता गोपाल राय के पार्थिव शरीर को भी दान किया था। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता हमेशा समाज कल्याण को सर्वोपरि मानते थे। पिता और माता ने अपने मरने से पहले ही नेत्रदान व देह दान का फैसला ले लिया था। अक्तूबर 2023 में उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। उनकी इच्छा के अनुसार पहले नेत्रदान किया गया था और फिर देह दान किया। इसी प्रकार रविवार को उनकी माता मिथिलेश अग्रवाल की मृत्यु हो गई तो उनकी भी इच्छा थी कि जहां पर पति का शरीर दान किया गया, वहीं उसका भी शरीर दान किया जाए। इसलिए पहले नेत्रदान करवाया गया। जिसके लिए करनाल सिविल अस्पताल की टीम पहुंची और उसके बाद अपना आशियाना की टीम को पार्थिव शरीर सौंप दिया गया।
विज्ञापन






250 लोग कर चुके देहदान

अपना आशियाना जनसेवा दल के सेवादार राजकुमार ने बताया कि नेत्रदान और देह दान सबसे बड़ा दान है। इससे हम कई लोगों की जान बचा सकते हैं। जिनके जीवन में अंधकार होता है उसे नेत्रदान कर मिटा सकते हैं। शरीर के कुछ अंग ऐसे होते हैं जो व्यक्ति की मौत के बाद कुछ घंटों तक कार्य करते रहते हैं। इस जरूरतमंद लोगों की जान बच जाती है। जिला करनाल में अभी तक 250 परिवारों ने अपनों के पार्थिव शरीर को दान किया है। इसके लिए व्यक्ति मरने से पहले अपना फार्म भर सकता है। पार्थिव शरीर पर मेडिकल पढ़ने वाले विद्यार्थी रिसर्च करते हैं और मानव अंगों के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed