{"_id":"613fb5518ebc3eb2691a6a0b","slug":"first-revised-cut-off-list-released-pay-fees-till-18-seats-confirmed-karnal-news-knl831178132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली संशोधित कट ऑफ लिस्ट जारी, 18 तक फीस भर करें सीट पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली संशोधित कट ऑफ लिस्ट जारी, 18 तक फीस भर करें सीट पक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में स्नातक के दाखिलों के लिए सोमवार को संशोधित पहली मेरिट लिस्ट जारी की। जिन विद्यार्थियों का इस सूची में नाम आया है, वे 18 सितंबर तक फीस जमा करा अपनी सीट पक्की कर सकते हैं। शनिवार को विभाग की ओर से पहली मेरिट सूची जारी की गई थी। लेकिन तकनीकी खामियों के कारण रविवार को इस सूची को पोर्टल से हटा दिया गया था। फिर नए सिरे से संशोधित सूची जारी की गई है। इस सूची के जारी होने के साथ-साथ पोर्टल पर विभाग ने नई व्यवस्था भी की है। अब पोर्टल पर पंजीकरण नंबर डालकर विद्यार्थी सूची में केवल अपना नाम देख सकता है। जबकि पिछली व्यवस्था में कॉलेजों की कोर्स के हिसाब से सूची दिखाई पड़ती थी, इस विकल्प को पोर्टल से हटा दिया गया है। इस बार जिले में सबसे बड़े पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में बीकॉम की मेरिट 107 प्रतिशत के साथ सबसे ऊपर गई है।
इधर, पहले ही दिन सोमवार को पोर्टल ने विद्यार्थियों को परेशान भी किया। सुबह कुछ घंटे ही विद्यार्थी सूची देख पाए, जिसके बाद सर्वर धीमा रहा। परेशान होकर अधिकतर विद्यार्थी महाविद्यालयों में संपर्क कर मेरिट सूची के बारे में पूछताछ करते रहे। महाविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों से कहा कि कॉलेज की वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। सूची में नाम आने से अधिकतर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब फीस जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए शेड्यूल के मुताबिक, 21 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी।
मेरिट सूची में ऐसे देखें अपना नाम
पहली कट ऑफ सूची में नाम देखने के लिए विद्यार्थी को उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा। विद्यार्र्थी डीएचई एडमिशन डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाकर साइड में बने तीन लाइन बार पर क्लिक करें। क्लिक के बाद मेरिट लिस्ट का विकल्प आएगा। जिसे खोलने के लिए विद्यार्थी को लॉग इन में पंजीकरण नंबर और पासवर्ड भरना होगा। इसके बाद विद्यार्थी को मेरिट लिस्ट में नाम होने का पता चल जाएगा। इसमे बाद विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए लिंक पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
फीस जमा कराने के दोनों माध्यम, अपनी सुविधा से भरें
जिन विद्यार्थियों का नाम पहली कट ऑफ में आया है, वो विद्यार्थी 18 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इस बार फीस जमा कराने के लिए किसी भी माध्यम का इस्तेमाल कर सकते हैं। फीस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से जमा हो रही है।
इस कॉलेज की इतनी रही कट ऑफ
राजकीय महिला महाविद्यालय-
कोर्स ऑल इंडिया सामान्य वर्ग
बीएससी नॉन मेडिकल 97.6 89.2
बीकॉम 93.4 98
बीए 98 91.8
बीबीए 96.8 89.4
बीसीए 99.2 93.6
बीए ऑनर्स 95.6 88
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय-
कोर्स ऑल इंडिया सामान्य वर्ग
बीकॉम 101.2 96.2
बीएससी नॉन मेडिकल 98.8 91.4
बीए 97.4 91
बीसीए 97.4 93.6
बीएएमसी 90.6 80
ये रहेगा नया शेड्यूल
18 सितंबर तक पहली सूची की फीस जमा करवा सकेंगे।
21 सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी।
25 सितंबर तक को फीस जमा करवा सकेंगे विद्यार्थी।
28 सितंबर को दाखिले के आवेदन के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा।
वर्जन-
तो दूसरी सूची में नहीं आएगा नाम
स्नातक में दाखिलों के लिए संशोधित मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जो विद्यार्थी ऑनलाइन नहीं देख पा रहे हों, वह कॉलेज में आकर देख सकते हैं। तय समय पर विद्यार्थी फीस जमा कराएं, अन्यथा दूसरी सूची में उनका नाम नहीं आएगा।
- डॉ. अनुराधा पूनिया, प्राचार्या, राजकीय महिला महाविद्यालय