फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   First rapid pregnancy test kit developed in india

Pregnancy TestKit: देश की पहली रैपिड प्रेग्नेंसी टेस्ट किट विकसित, मिनटों में पता चलेगी पशु गर्भाधान की स्थिति

Mon, 10 Apr 2023 04:37 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 10 Apr 2023 04:37 AM IST
विज्ञापन
First rapid pregnancy test kit developed in india
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

गाय हो या भैंस, पशुओं की गर्भाधान की स्थिति का पशुपालक सिर्फ पांच मिनट में पता लगा सकेंगे। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) के एनीमल बायोटेक्नोलॉजी डिवीजन ने ऐसी रैपिड प्रेग्नेंसी टेस्ट किट तैयार कर ली है। जो भारत की पहली और अमेरिका व चीन के बाद दुनिया की तीसरी किट है, जिसे वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय डेयरी मेले में प्रदर्शित किया है। 

विज्ञापन


  अब तक तैयार इस किट से कृत्रिम या प्राकृतिक गर्भाधान प्रक्रिया के 30 दिनों के बाद तक की तकनीक से पशु की पूंछ, गला या कान की नस के दो बूंद रक्त से पशु गाभिन है या नहीं ये पता चल जाता है, लेकिन अभी संस्थान इस प्रक्रिया को और सरल बनाने पर शोध कर रहा है।
विज्ञापन


शोध पूरा होने के बाद इस किट से पशु के दूध, मूत्र, लार से भी गाभिन होने की सटीक जानकारी मिनटों में मिल सकेगी। एनडीआरआई के निदेशक डॉ. धीर सिंह के निर्देशन में यूं तो पशुओं की नस्लों और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण अनुसंधान आगे बढ़ रहे हैं लेकिन इनमें गाय और भैंस के गर्भाधान की स्थिति की पहचान के लिए ये खास अनुसंधान है, जो सीधे आमजन को लाभ पहुंचाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed