फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   First counseling for admission in B.Sc. Honors will be held on 25th

Karnal News: बीएससी ऑनर्स में दाखिले के लिए पहली काउंसलिंग 25 को

Tue, 19 Aug 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 19 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
First counseling for admission in B.Sc. Honors will be held on 25th
करनाल। महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी में बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एडमिशन के लिए प्रथम काउंसलिंग 25 अगस्त सुबह 9 बजे से शुरू होगी जो कि 12 बजे तक चलेंगी।
विज्ञापन



महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने बताया कि बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर-4 वर्षीय कोर्स के लिए 25 अगस्त को विद्यार्थियों के डॉक्यूमेंट की प्रथम फिजिकल वेरिफिकेशन होंगी, इसी दिन 12 बजकर 30 मिनट पर मैरिट में आने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन


बागवानी महाविद्यालय अंजनथली करनाल में 94 सीटों के लिए एडमिशन होंगे जबकि बागवानी महाविद्यालय चांदसौली अंबाला के लिए 23 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। दाखिला प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट mhu.ac.in से या फिर विश्वविद्यालय में आकर प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो भी विद्यार्थी एमएचयू में एडमिशन लेना चाहते है तो विद्यार्थी अपने पूरे कागजात साथ लेकर आए। उन्होंने कहा कि एडमिशन प्रक्रिया में केवल वे ही विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने चौ़ चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा दी हो और विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के लिए आवेदन किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed