फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Firefighters' strike extended for two more days

Karnal News: दो दिन और बढ़ी दमकल कर्मियों की हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Firefighters' strike extended for two more days
मांगो को लेकर प्रदर्शन करते दम खल विभाग के कर्मचारी संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सरकार और कर्मचारियों के बीच मांगों को लेकर कोई सहमति न बनने के चलते दमकल विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल को दो दिन और बढ़ा दिया है। ऐसे में प्रशासन के सामने आपातकालीन सेवाओं को सुचारू बनाए रखना बड़ी चुनौती बना हुआ है। हड़ताल के बीच वीरवार को आगजनी की तीन घटनाएं सामने आईं जिन पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काबू पाया।
इनमें से दो कॉल घरौंडा क्षेत्र से और एक कुंजपुरा से आई थी। घरौंडा में एक खेत में आग लगने की सूचना मिली जबकि दूसरी घटना में एक बाइक में आग लग गई। वहीं कुंजपुरा क्षेत्र में भूसे में आग लगने की घटना सामने आई। दमकल विभाग की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा नुकसान टल गया। फरीदाबाद में आगजनी की घटना के दौरान दो दमकल कर्मचारियों की मौत के बाद करनाल के 161 दमकलकर्मी हड़ताल पर चले गए थे। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। सेक्टर-4 स्थित दमकल विभाग परिसर में कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते दमकल सेवाओं को बाधित होने से बचाने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। विभाग ने होमगार्ड के 80 जवानों और रोडवेज के 10 चालकों को विभिन्न फायर स्टेशनों पर तैनात किया है। साथ ही विभाग के अधिकारियों और शेष कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। जिले में दमकल विभाग के पास कुल 21 फायर गाड़ियां हैं जिनमें से 21 को अलग-अलग स्टेशनों पर तैनात किया गया है। अधिकारियों का दावा है कि हड़ताल के बावजूद सेवाएं बाधित नहीं होने दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

ये हैं प्रमुख मांगें :

हड़ताली कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में फरीदाबाद की घटना में जान गंवाने वाले कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देना, आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने सहित विभाग के सभी कर्मचारियों को 5 हजार रुपये जोखिम भत्ता देना शामिल है। कर्मचारियों ने सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग भी उठाई।

---

वर्जन –

जिले से वीरवार को तीन आगजनी की घटनाएं सामने आई। सभी स्पॉट पर टीम पहुंची। घरौंडा में पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। कुंजपुरा में टीम ने जाकर आग बुझाई। - दीपक शर्मा, जिला दमकल अधिकारी, करनाल।


सरकार और हमारी टीम के बीच वार्तालाप सफल नहीं हुई है। जिसके बाद पूरे प्रदेश में दो दिनों के लिए हड़ताल को बढ़ा दिया गया है। आगामी बातचीत के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा। - संदीप त्यागी, जिला प्रधान, हरियाणा अग्निशामन विभाग कर्मचारी यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed