फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   fired from home for not paying rent

किराया न देने पर किरायेदार को घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
fired from home for not paying rent
किराया न देने पर बच्चों सहित किराएदार को घर से बाहर निकाल दिया गया। बच्चों के साथ भूखे पेट किराएदार ने सड़क पर दो रात गुजारी। भूख के कारण बच्चों का बुरा हाल था और वे भूखे पेट रो रहे थे। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो डीएसपी राजीव मौके पर पहुंचे और मकान मालकिन से किराएदार को सामान दिलाकर दूसरे मकान में शिफ्ट कराया। वहीं बच्चों के खाने की व्यवस्था भी कराई। किराएदार सर्वेश ने बताया कि उसकी मकान मालकिन मानती देवी ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और सामान पंखा, एक्टिवा आदि सामान अपने पास रख लिया। कहने लगी कि डेढ़ महीने का किराया दो तभी समान देगी। इस कारण वह अपने बच्चों पत्नी मां के साथ 3 मई से सड़क पर है। सड़क पर ही वह रात गुजार रहा है। उसके बच्चों को खाना नहीं मिल रहा। सर्वेश ने बताया कि उसे दूसरी जगह कमरा मिल गया है लेकिन उसकी पहले वाली मालकिन उसका आधार कार्ड नहीं दे रही और न ही सामान। वह कह रही है कि पहले किराए के 6 हजार रुपए दो फिर वह सामान देगी।
विज्ञापन

डीएसपी राजीव ने बताया कि एक व्यक्ति अपने बच्चों पत्नी और मां के साथ सड़क पर चटाई लगाकर रह रहा था। वह बता रहा था कि वह दो रात से सड़क पर है। उसकी मकान मालकिन उसका सामान नहीं दे रही है। इसके बाद उसका सामान दिला दिया गया है और वह अन्य जगह पर किराए के मकान में शिफ्ट भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed