फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Firecracker factory exposed in poultry farm

Karnal News: मुर्गी फार्म में पटाखा फैक्टरी का पर्दाफाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Firecracker factory exposed in poultry farm
- सीएम फ्लाइंग और सीआईडी ने मारा छापा, भारी मात्रा में बारूद और पटाखे बरामद
विज्ञापन

- फैक्ट्री में 30 महिलाएं कर रही थी कार्य, सुरक्षा उपकरण मिले न लाइसेंस

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा/करनाल। सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग की टीम ने छापा मारकर ऊंचा समाना गांव के पास एक बंद मुर्गी फार्म में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जहां से भारी मात्रा में पटाखे और छोटे बम व इन्हें बनाने की सामग्री बरामद की है। सूचना के बाद मौके पर मधुबन पुलिस भी पहुंच गई, जिसकी जांच की जा रही है। टीम ने पटाखा व इसे बनाने की सामग्री कब्जे में ले ली है।
सीएम फ्लाइंग व गुप्तचर विभाग को गुप्त सूचना मिली कि ऊंचा समाना गांव के पास मुर्गी फार्म में अवैध रूप से दिवाली पर बिक्री करने के लिए छोटे पटाखा बम बनाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर दोनों विभागों की टीमों ने बंद पड़े मुर्गी फार्म में पटाखा फैैक्ट्री पर छापामारी की। जिसमें लगभग 28 से 30 महिलाएं पटाखा बमों को पैकेट में डालने का काम कर रही थी। बाद में टीम ने फायर व प्रदूषण विभाग की टीम को बुलाया। छापामारी के बाद पटाखा बनाने की फैैक्ट्री चलाने वाला मालिक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लेबर व फार्म के मालिक से पूछताछ की। इससे पहले भी सीएम फ्लाइंग ने छापा मारकर अवैध पटाखा फैैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। कुछ दिन पहले बांसा गांव स्थित अवैध पटाखा फैैक्ट्री में टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखे और बारूद बरामद किया था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी के पास न लाइसेंस था और न ही फैैक्ट्री में सुरक्षा उपकरण लगे थे।
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हादसे
वर्ष 2021 में घोघड़ीपुर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ था। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर दब गए थे, उनमें तीन मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से झुलसा था। हादसे में फैक्ट्री में बने दो कमरों की छतें उड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचा समाना गांव के पास एक बंद पड़े पोल्ट्री फार्म में दिवाली पर बिक्री के लिए छोटे बम व पटाखे बनाने का कार्य चल रहा था। काफी मात्रा में बम-पटाखा बनकर तैयार भी हो चुके हैं। काफी मात्रा में पटाखा बनाने का सामान बरामद किया है। मामले की जांच की जा रही है।
सुभाष, सीएम फ्लाइंग, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed