फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   fire shop in nigdu

निगदू में दुकान में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
fire shop in nigdu
गांव में शनिवार की देर शाम सवा सात बजे एक किराने की थोक विक्रेता की दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही निगदू व नीलोखेड़ी से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

निगदू में छोटा बस स्टैंड स्थित देवेंद्र की किराने की थोक के सामान की दुकान है। किराना स्टोर में लगभग शाम सवा सात बजे अचानक आग लग गई। काफी तेजी के साथ आग दुकान में फैलने लगी। आग की लपटें उठते देखकर दुकान मालिक के होश उड़ गए। उसने स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। तब तक आसपास के दुकानदार व गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आग को काबू करने का प्रयास किया। इस बीच निगदू में स्थित दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी, इसलिए नीलोखेडी से एक गाड़ी और बुलाना पड़ा। दुकान के मालिक देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसका थोक का काम है। सवा सात बजे के करीब अचानक बिजली आने से शार्ट-सर्किट के कारण दुकान के सामान में आग लग गई। दुकान में लगभग 20 लाख का सामान था जोकि सारा जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed