फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fire broke out in wedding procession's bus, all safe

Karnal News: बरातियों की बस में लगी आग, सभी सुरक्षित

Sun, 26 Nov 2023 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 26 Nov 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in wedding procession's bus, all safe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर नीलकंठ ढाबे के सामने एक चलती बरातियों की बस में अचानक आग लग गई। बराती शादी समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली से करनाल वापस आ रहे थे। राहगीरों ने बरातियों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड कर्मियों आग पर काबू पाया। आग लगने का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बस चालक प्रदीप कुमार ने बताया कि करनाल के जुंडला गेट से बरात दिल्ली के लिए गई थी। राम ट्रेवल की बस शनिवार की अलसुबह दिल्ली से करनाल के लिए चली थी। बस में करीब 14 से 16 बराती थे। चूंकि रात की शादी थी, इसलिए सभी लोग थके हुए थे। कुछ यात्री सो भी रहे थे। जैसे ही वे घरौंडा पार करके मधुबन के पास पहुंचे तो चलती बस में शॉर्ट सर्किट हुआ।
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट बस के नीचे लगी बैटरियों में हुआ था। देखते ही देखते अचानक बस ने आग पकड़ ली। इससे बरातियों में अफरातफरी मच गई। उससने तुरंत बस को रोका और राहगीरों की मदद से सभी को बाहर निकाला। बरातियों के बाहर निकलते ही आग पूरी बस में फैल गई। बस में रखा सामान भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत ये रही कि सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाल लिया गया। बस में आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाने का कार्य शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी।

बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। आग बुझाते समय बस के ड्रावर को कुछ चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - विनोद कुमार, प्रभारी, मधुबन थाना, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed