{"_id":"660728e683ec6b77cc0bfa18","slug":"fire-broke-out-in-a-truck-filled-with-eggs-on-meerut-road-karnal-news-c-18-knl1008-357447-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मेरठ रोड पर अंडों से भरे ट्रक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मेरठ रोड पर अंडों से भरे ट्रक में लगी आग
Sat, 30 Mar 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 30 Mar 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मेरठ रोड पर वीरवार देर रात एक अंडों से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। चालक ने आनन-फानन पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
वहीं दूसरी ओर आसपास के लोगों ने इसका फायदा उठाया। ट्रक के अंदर से अंडों की कैरेट को लोग उठाकर ले गए। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं दूसरी ओर मेरठ रोड पर ही एक एंबुलेंस व एक स्कूटी सवार की टक्कर हो गई। जिसमें एंबुलेंस की साइड का शीशा टूट गया।
वहीं इसके साथ ही मेरठ रोड पर ही कुछ गाड़ियां आपस में टकरा गई हालांकि किसी भी सवारी को चोटें नहीं आई है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस एक शव लेकर यूपी जा रही थी। बीच में हादसे होने के बाद एक अन्य एंबुलेंस बुलवाकर शव को यूपी भिजवाया। पुलिस ने सभी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।