फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fire breaks out in textile factory, raw material burnt

Karnal News: टेक्सटाइल फैक्ट्री में धधकी आग, कच्चा माल जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in textile factory, raw material burnt
टेक्सटाइल फैक्ट्री में धधकी आग, कच्चा माल जला
- तीन केंद्रों से दमकल की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा (करनाल)। अलीपुरा रोड पर स्थित एक टेक्सटाइल मिल में मंगलवार सुबह आग लग गई जिससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। आग से मिल की मशीनरी व लाखों रुपये का कच्चा माल जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी गई। सात फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मंगलवार की सुबह छह बजे अलीपुरा गांव रोड पर स्थित कृष्णा टेक्सटाइल मिल में अचानक धुआं उठने लगा। फैक्टरी में अचानक धुआं उठते देख आसपास रहने वाले मजदूरों में खलबली मच गई। मिल में कार्य करने वाले श्रमिकों ने इसकी सूचना मिल मालिक को दी। देखते ही देखते आग पूरे मिल में फैल गई। मिल मालिक ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि एक-दो गाड़ियों से आग पर काबू पाना संभव नहीं था, इसलिए करनाल और पानीपत से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। लगभग सात फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कई घंटे तक आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग के कारण फैक्टरी की दीवारें तक ढह गईं।
विज्ञापन

कच्चा माल, केमिकल व मशीनें जलीं
फैक्ट्री मालिक ने बताया कि मिल के अंदर रखा कच्चा माल केमिकल व मशीनरी व अन्य सामान जलकर राख हो गया है। नुकसान का आकलन तत्काल लगाना तो नामुमकिन है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में सैकड़ों कर्मचारी कार्य करते हैं। जिस समय आग लगी उस समय मिल में कार्य नहीं चल रहा था। घटना सुबह छह बजे की है। सभी कर्मचारी लगभग आठ बजे के करीब ड्यूटी पर आते है। आग लगने के बाद फैक्टरी की एक तरफ मौजूद लोगों बाहर निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed