फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   FIR lodged against eight people for grabbing land through fraud

Karnal News: जालसाजी कर जमीन हड़पने के आरोप में आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against eight people for grabbing land through fraud
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/इंद्री। एक महिला ने आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी कर कृषि भूमि हड़पने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता पुष्पा रानी निवासी निगदू ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उनके स्वर्गीय पिता राम लाल गांव जपती छपरा में 9 कनाल 12 मरला कृषि भूमि के मालिक थे। पिता की मृत्यु 1997 में हो गई थी, जिसके बाद उनकी जमीन का विरासती इंतकाल वर्ष 2001 में उनके सभी वारिसों के नाम मंजूर हुआ था। भूमि की देखरेख और काश्त का कार्य उनके भाई सतीश कुमार कर रहे थे। वह और उनकी बहन निर्मल रानी अपने हिस्से की ठेके की राशि नियमित रूप से प्राप्त करती थीं। दिसंबर 2024 में जब वह ठेका राशि लेने गईं तो सतीश कुमार ने जमीन पर उनका अधिकार होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन



जब उन्होंने पटवारी से रिकाॅर्ड की जांच करवाई तो पता चला कि उनका नाम हटाकर कुछ अन्य लोगों राजपाल सिंह, रण सिंह और प्रीतम सिंह का नाम पंजीकृत करवा दिया गया है। जमीन का कथित बैनामा आठ जून 2001 को वसीका के तहत किया गया। जिसके आधार पर 19 जून 2001 को इंतकाल भी मंजूर करवा लिया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसमें उनकी जगह पूनम रानी और उनकी बहन निर्मल रानी की जगह दर्शना रानी को खड़ा कर फर्जी हस्ताक्षर और फोटो लगाकर जाली दस्तावेज तैयार करवाए गए। इसके लिए जगीर सिंह और नंबरदार जिले सिंह की मिलीभगत का आरोप है। जब पुष्पा रानी ने इस धोखाधड़ी के बारे में आरोपियों से बात की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed