फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   finger cut with a knife in a fight

Karnal News: झगड़े में चाकू से काटी अंगुली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
finger cut with a knife in a fight
- लेनदेन को लेकर हुआ था झगड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। भोला कॉलोनी स्थित बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर बकाया रुपयों को लेकर मारपीट हो गई जिसमें चाकू लगने से एक दुकानदार की उंगली कट गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भोला कॉलोनी निवासी जयपाल ने बताया है कि उसकी इसी कॉलोनी में बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान है। उसके पास बिहार निवासी करण यादव काम करता था। पिछले दिनों करण ने उसकी गाड़ी में लोड सामान को निकाल कर बेच दिया था। गत 23 जून को जब कर्ण का हिसाब किया गया तो करण के पास 26 हजार रुपए की राशि बकाया निकली। इसके बारे में करण ने कहा कि वह इस रुपये को एक सप्ताह में दे देगा।
विज्ञापन

गत 28 जून को दोपहर के समय करण अपने एक साथी को लेकर फिर दुकान पर आया और दोबारा हिसाब समझाने की मांग की। जब जयपाल ने दोबारा हिसाब समझाया तो करण ने रुपये देने से मना कर दिया और चाकू निकालकर जयपाल के गले पर रख दिया। जब जयपाल ने बचने की कोशिश की तो करण ने उनकी अंगुली पर चाकू मार दिया। जिससे अंगुली कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने दोनों युवकों को मौके पर पकड़ लिया व पुलिस को सूचना दी। जयपाल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और करण के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed