फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Finance company manager was pushed into Rajbaha and 40 thousand rupees were looted

Karnal News: फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को रजबाहा में धक्का देकर लूूटे 40 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:25 AM IST
विज्ञापन
Finance company manager was pushed into Rajbaha and 40 thousand rupees were looted
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के रिलेशनशिप मैनेजर को रजबाहे में धक्का देकर 40 हजार रुपये की नकदी और टैब लूट लिया।
वारदात बुधवार को सालवन क्षेत्र में पधाना रजबाहे के पास हुई। जयराम ने सालवन पुलिस चौकी में शिकायत दी है, जिसके आधार पर थाना असंध में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में सहारनपुर के रायपुर सरसावा निवासी जयराम ने बताया कि वह मुथूट माइक्रोफाइनेंस की असंध शाखा में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

बुधवार को वह गांव शेरा, आसन कलां, मतलौडा और गोली से कलेक्शन करके लौट रहा था। सालवन से पधाना की ओर रजबाहे के पास पहुंचा तो एक बिना नंबर की बाइक पर तीन बदमाश आए और उसकी बाइक को जबरन रुकवाया। एक युवक बाइक से उतरा और उसके हाथ से नकदी रखा बैग लूट लिया। बैग में 40 हजार रुपये नकदी, चार्जर और एक टैब था। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई सुनील कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित जयराम ने बताया कि तीनों बदमाश वारदात के बाद मिलकपुर गांव की ओर कच्चे रास्ते से भाग निकले। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी सालवन के प्रभारी एसआई सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed