फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   File stuck in Finance Department, construction of new building of Civil Hospital stalled

Karnal News: वित्त विभाग में अटकी फाइल, नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग का निर्माण लटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
File stuck in Finance Department, construction of new building of Civil Hospital stalled
- मुख्यमंत्री ने वर्ष 2016 में सेक्टर-32 में नई बिल्डिंग बनाने की घोषणा की थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के सेक्टर-32 में प्रस्तावित नागरिक अस्पताल के नए भवन के निर्माण कार्य की फाइल वित्त विभाग में अटकी है। ऐसे में अभी तक स्वास्थ्य विभाग जमीन के करीब 80 करोड़ रुपये एचएसवीपी को नहीं दे पाया है और जमीन स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नहीं आ पाई है। जिस कारण अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
नए अत्याधुनिक नागरिक अस्पताल को बनाने के लिए अप्रैल 2023 में डीसी की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक हुई थी जिसमें स्थानीय अधिकारियों की ओर से सेक्टर-32 में 9.5 एकड़ में 200 बेड के बनने वाले नागरिक अस्पताल के भवन का डिजाइन फाइनल कर स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय भेजा गया था। जिस डिजाइन को स्वीकृति मिल गई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जमीन के रुपये ट्रांसफर न होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। ऐसे में नया अस्पताल न बनने के कारण पुराने अस्पताल में मरीजों को न तो मॉड्यूल ओटी की सुविधा मिल पा रही है न ही कैथ लैब शुरू हो पाई है। ऐसे में मरीजों को बड़े ऑपरेशनों के लिए निजी अस्पतालों या अन्य जिलों के अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में हुई थी घोषणा
वर्ष 2016 में सेक्टर-32 में नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी लेकिन मुख्यमंत्री की घोषणा के नौ साल बाद भी नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। पहले बिल्डिंग निर्माण कार्य 13.5 एकड़ की भूमि पर किया जाना था लेकिन उसमें ओवरहेड बिजली लाइनों के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। बाद में इसे साढ़े नौ एकड़ तक सीमित किया गया। उसके बावजूद अब तक उसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिलेंगी सुविधाएं
नए अस्पताल में मल्टी स्पेशलिटी सुविधाएं मिलेंगी। इनमें एमरजेंसी ब्लॉक, ओपीडी ब्लॉक, मातृत्व एवं शिशु वार्ड, महिला रोग यानि गायनी वार्ड, गर्भाशय और प्रसव के बाद बच्चे की देखभाल, सेंट्रल लैब, एक्स-रे रूम, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन व एमआरआई, ब्लड बैंक, आईसीयू, कार्डिक पेशेंट्स के लिए कैथ लैब और डायलिसिस की भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मेडिकल वार्ड, सर्जरी, ऑर्थो, ईएनटी, मनोरोग विशेषज्ञ, नशा मुक्ति केंद्र व कोविड से प्रभावित रोगियों का अलग से आईसोलेशन वार्ड होगा। भूतल पर पार्किंग, पंप रूम, फिजियोथैरेपी, एसी प्लांट और फार्मासिस्ट के स्टोर रहेंगे। बिल्डिंग का डिजाइन तीन अलग-अलग ब्लॉक में तैयार किया गया है।



स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में 10 माह पहले नागरिक अस्पताल की ड्राइंग स्वीकृति के भेजी थी लेकिन अभी तक न तो ड्राइंग की स्वीकृति आई और न ही धनराशि आवंटित हो सकी है। ऐसे में उनकी तरफ से सारा कार्य पूरा है। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की ओर से अनुमोदित ड्राइंग आती है और विभाग उन्हें जमीन के रुपये जमा करवाते हैं तभी कार्य को आगे बढ़ा दिया जाएगा।
धर्मवीर सिंह मैहला, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed