फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   fight

केस वापस लेने पर सहमति, पिलर पर संशय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
fight
सेक्टर-13 स्थित आनंदपुर आश्रम के पिलर को लेकर उपजे विवाद में दोनों तरफ से केस दर्ज होने के बाद अब दोनों ही पक्षों के तेवर ढीले पड़ गए हैं। पहले जहां दोनों पक्ष एक दूसरे पर कार्रवाई को लेकर अड़े थे, वहीं शनिवार को माहौल शांत रहा। क्रास केस होने के कारण पुलिस की संभावित कार्रवाई को देख अब इस मामले में समझौते के प्रयास तेज हो गए हैं। शनिवार सुबह होटल ज्वैलस में दोनों पक्षों और शहर के मौजिज लोगों की पंचायत हुई। करीब एक घंटे तक चली बैठक में दोनों ओर से गिले शिकवे दूर हो गए। हालांकि, अभी तक लिखित में कुछ नहीं हुआ है, लेकिन केस वापस लेने को लेकर दोनों पक्षों ने सहमति जताई है। उधर, पिलर को लेकर अभी भी मामला फंसा है। अभी इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया है। एक तरफ तनेजा का दावा है कि पिलर को लेकर भी सहमति बन गई है, लेकिन संजीव गुप्ता परिवार ने दावा किया है कि वे पिलर नहीं बनने देंगे, इस पर हमारी कोई सहमति नहीं है।
विज्ञापन

सहमति केस वापस लेने की हुई है।
7 अगस्त को आनंदपुर कुटिया आश्रम की तरफ से सत्संग भवन बनाने को लेकर पास में एक पिलर खड़ा करने की कोशिश की गई। इसके लिए आश्रम की ओर से गड्डा भी खोद दिया गया, लेकिन इस पर साथ लगते पड़ोसी संजीव गुप्ता परिवार ने विरोध जताया। इस पर हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा समेत अन्य लोग आश्रम पक्ष की तरफ से चले गए। मामला सुलझने की बजाय और बिगड़ गया। मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद तनेजा ने सिविल लाइन थाना में तीन लोग संजीव, गगन व भानू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करा दिया। इसके बाद, गुप्ता पक्ष भी एक्टिव हुआ। शुक्रवार रात को प्राची गुप्ता की तरफ से शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर कृष्ण लाल तनेजा, दलीप खुराना, 2 ड्राइवर, कृष्ण लाल का भतीजा व आश्रम की दो बाई कमलेश, कीर्ति खुराना, सेठी प्रापर्टी डिलर व हैप्पी और उनके लड़के समेत 10 अन्य के खिलाफ दीवार को गैरकानूनी तरीके से तोड़ने, कब्जा करने बारे मारपीट कर धमकी देने का केस दर्ज हुआ। केस दर्ज होते ही आश्रम पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद से शहर के अन्य मौजिज लोगों ने मध्यस्थता कर समझौते के प्रयास शुरू किए। शनिवार सुबह होटल ज्वेलस में दोनों पक्षों की मीटिंग हुई। इस दौरान दानों पक्षों ने अपना अपना पक्ष रखा और गले शिकवे दूर किए। पंचायत में दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि वे पुलिस केस वापस ले लेंगे और कोई कार्रवाई नहीं कराएंगे। हालांकि, फिलहाल कोई लिखित समझौता नहीं हुआ है।
विज्ञापन

हमारा हो गया समझौता : तनेजा
इस बारे में हरियाणा व्यापार मंडल करनाल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा का कहना है कि होटल ज्वेलस में दोनों पक्षों की बैठक हुई थी। इसमें दोनों पक्षों ने अपने गिले शिकवे दूर कर समझौता किया है। अब किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस कार्रवाई नहीं की जाएगी और जल्द ही पुलिस को दोनों पक्षों की तरफ से समझौता पत्र दिया जाएगा। साथ ही पिलर को लेकर विवाद खत्म हो गया है, गुप्ता परिवार ने सहमति जता दी है कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें आपत्ति है, पिलर पर नहीं हुआ समझौता : गप्ता
सेक्टर-13 निवासी प्राची गुप्ता ने बताया कि हमारे परिवार के सदस्यों की दूसरे पक्ष के साथ बैठक हुई है। पंचायत में पुलिस केस वापस लेने को लेकर जरूर समझौता हुआ है, लेकिन अभी लिखित में नहीं हुआ है। जहां तक पिलर को लेकर बात है तो आज भी उनका वही स्टैंड है। वे बिना हुडा की परमिशन के पिलर खड़ा नहीं करने देंगे। हम कोई हाल नहीं बनने देंगे, ये दीवार सांझी है। बाई जी ने सुबह आश्वस्त किया था कि वे कोई निर्माण नहीं करेंगे। हम न तो पिलर बनाने पर सहमत हैं और न ही दीवार को एक्सटेंड करने के।

हमारे पास नहीं पहुंचे समझौता पत्र : जांच अधिकारी
इस बारे में कृष्ण लाल तनेजा द्वारा दर्ज कराए गए केस के जांच अधिकारी एएसआई ऋषि प्रकाश का कहना है कि मैंने सुना है कि समझौता हो गया है, मेरे पास अभी लिखित में कुछ नहीं आया है। जैसे कागजात होंगे उनके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्राची गुप्ता द्वारा दर्ज कराए केस के जांच अधिकारी जसविंद्र सिंह ने बताया कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है, चौकी प्रभारी ही बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed