फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   fight in two groups, fir on 40 persons

पुलिस की गाड़ी पर पथराव, युवक को उतारकर पीटने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
fight in two groups, fir on 40 persons
कस्बे में वीरवार रात दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। अचानक पथराव के कारण पुलिस कर्मियों को इधर-उधर भागना पड़ा। आरोप है कि इस दौरान पुलिस की गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति को भी भीड़ ने उतार कर पीट दिया। पुलिस ने 35-40 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। इसमें कई महिलाएं भी हैं। शुक्रवार को आरोपी बनाए गए कुछ लोगों ने पुलिस महानिरीक्षक से मिलकर पथराव की घटना से इनकार किया। आईजी ममता सिंह ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

कुंजपुरा में एक दंपती के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा है। इस कारण महिला कुछ दिन से बाहर चली गई थी, वीरवार शाम घर लौटी तो उसे गेट बंद मिला। महिला ने शोर मचाया तो उसके समर्थन में आए मोहल्ले के कुछ लोगों ने गेट फांद कर घर में घुसते हुए महिला के पति व उसकी मां से मारपीट शुरू कर दी। बाद में पिछले दरवाजे से आए रवि के चाचा एवं चचरे भाई पर भी हमला कर दिया। सूचना के बाद सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला के पति व उसके चाचा को गाड़ी में बैठाकर ले आई। पुलिस की टीम जब महमदपुर चौक पर पहुंची 35-40 लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। पुलिस कर्मचारियों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसमें सहायक उप निरीक्षक रजनीश व होमगार्ड साहिल घायल हो गए। एएसआई रजनीश की शिकायत पर एक महिला समेत 3 दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर भी पुलिस ने अन्य एक मामला दर्ज करते हुए महिला समेत 12 लोगों को नामजद किया है। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना है। पुलिस ने एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। थाना प्रभारी मुनीश ने बताया कि महिला समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में शीला देवी, विकास, प्रवीन अन्य प्रवीन, जय सिंह व एक अन्य व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed