{"_id":"68d6f19a9e18e3732a010edf","slug":"female-professors-staged-a-protest-demanding-karnal-news-c-18-knl1008-747112-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्राध्यापिकाओं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्राध्यापिकाओं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Sat, 27 Sep 2025 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
करनाल। कुमारी विद्यावती आनंद डीएवी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को टीचर्स एसोसिएशन ने धरना प्रदर्शन किया। हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के आह्वान पर वेतन में देरी, पुरानी पेंशन योजना, महिलाओं के लिए सरकार की ओर से घोषित 25 दिनों का आकस्मिक अवकाश दिए जाने आदि कई मांगों के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज यूनियन की अध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. सुनीत भंडारी, सचिव डॉ. रेणू बालियान, सहसचिव डॉ. श्वेता धवन और कोषाध्यक्ष डॉ. सुमन के साथ-साथ महाविद्यालय की टीचर्स यूनियन की सभी सदस्याओं ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन