{"_id":"5f46ce0a8ebc3e0bf947d1ce","slug":"female-police-station-incharge-appeared-before-the-commission-karnal-news-knl42014226","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग दोबारा से करेगी सभी पक्षों को तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग दोबारा से करेगी सभी पक्षों को तलब
विज्ञापन
हाईप्रोफाइल सामूहिक दुष्कर्म मामले में हरियाणा महिला आयोग ने पुलिस समेत आरोपी और शिकायतकर्ता दोनों पक्षों को दोबारा तलब करने का निर्णय लिया है। हालांकि, इसके लिए अभी तिथि तय नहीं की गई है। आयोग का कहना है कि अगर सभी पक्ष आयोग के सामने पेश नहीं हो पाते हैं तो आयोग के सदस्य खुद करनाल आकर मामले की सुनवाई करेंगे, ताकि सच सामने आ सके।
बुधवार को महिला आयोग के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी कविता सिंह जांच रिपोर्ट लेकर पेश र्हुइं। महिला थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि अभी जांच चल ही रही थी कि शिकायतकर्ता महिला ब्लैकमेलिंग के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ली गई और वह न्यायिक हिरासत में है। इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा महिला की ऑडियो और वीडियो भी दिखाई गई, जिसमें महिला द्वारा पैसे मांगने की बातें कहीं जा रही हैं। वहीं, आयोग ने अंतिम फैसले से पहले शिकायतकर्ता महिला और आरोपी पक्ष को दोबारा आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा है। हालांकि अभी इसकी तिथि तय नहीं हो पाई है।
महिला के रिमांड या फिर जमानत के बाद तय होगी तिथि
महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ का कहना है कि जांच टीम और आरोपी दोनों पक्षों को आयोग ने तलब किया था, लेकिन अदालत में पेश होने को लेकर आरोपी और शिकायतकर्ता पक्ष पेश नहीं हो सके। केवल महिला थाना प्रभारी आईं थी और उन्होंने शिकायतकर्ता महिला की ऑडियो और वीडियो दिखाए हैं, जिसमें महिला पैसे की डिमांड कर रही हैं। लेकिन अभी क्योंकि हमारी महिला से बात नहीं हुई है, इसलिए आयोग किसी फाइनल नतीजे पर नहीं पहुंचा है। गौड़ का कहना है कि आगामी किसी कार्यदिवस में या तो सभी को आयोग के सामने पेश होने के लिए बुलाया जाएगा या फिर आयोग के सदस्य खुद करनाल आकर महिला से बात करेंगे, ताकि इस मामले की सच्चाई सभी के सामने आ सके।