फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Female doctor slaps sweeper, creates ruckus

Karnal News: महिला डॉक्टर ने सफाई कर्मी को जड़ा थप्पड़, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Female doctor slaps sweeper, creates ruckus
- निदेशक के आदेश पर महिला डॉक्टर ने सफाई कर्मी से मांगी माफी तो शांत हुआ मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर रेजिडेंट (जेआर) महिला डॉक्टर द्वारा एक महिला सफाई कर्मी को थप्पड़ जड़ने का मामला सामने आया है। वहीं थप्पड़ जड़ने के बाद डॉक्टर पर कर्मियों के साथ बदसलूकी करने के भी आरोप हैं। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के सभी सफाईकर्मियों ने काम ठप कर दिया तो निदेशक ने जेआर डॉक्टर से कर्मी से माफी मंगवा मामले को शांत करवाया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला सफाई कर्मी का कहना है कि उसकी लेबर रूम में नाइट ड्यूटी थी। एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान बच्चा डस्टबिन में गिर गया था। आरोप है कि वहां पर उस समय कोई डॉक्टर नहीं था। वे तीन महिला कर्मी लेबर रूम में थे। उसने वह बच्चा डस्टबिन से उठाया। तभी महिला डॉक्टर आई और उसने कहा कि उसने डस्टबिन से बच्चा क्यों उठाया। उसने कहा कि अगर बच्चा नहीं उठाती तो नुकसान हो जाता। कर्मी का आरोप है कि इसी बात पर उसे थप्पड़ मारा गया जबकि पूरी गलती डॉक्टर की ही थी। सुबह करीब 11 बजे निदेशक डॉ. एमके गर्ग ने संबंधित डॉक्टर को बुलाया और कर्मी से माफी मंगवाई और मामले को शांत कराया। इसके बाद सभी कर्मी अपने काम पर लौट गए।
विज्ञापन





महिला की मौत, दुष्कर्म और हत्या की आशंका

- बसताड़ा के समीप फैक्टरी में काम करती थी महिला, अस्पताल में छोड़ गया था ऑटो चालक



संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। बसताड़ा क्षेत्र में एक फैक्टरी में काम करने वाली 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि महिला के आंतरिक वस्त्र नहीं थे और कपड़े भी उलट-पुलट थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों ने बताया कि महिला मूलरूप से पानीपत की रहने वाली थी। उसकी बेटी की शादी शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति से की हुई है। करीब पांच साल पहले महिला के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद चार साल से वह बसताड़ा के समीप एक फैक्टरी में काम करती थी। वह सुबह 9 बजे घर से निकली थी। दोपहर एक बजे उन्हें अस्पताल में वह महिला मृत मिली। उस महिला को एक ऑटो चालक अस्पताल में छोड़कर गया था। महिला के पिता ने कहा कि आज जब वह फैक्ट्री के अंदर गया तो चौकीदार ने कहा कि यहां पर महिला नहीं आई थी। जब अंदर जाकर लेबर से बात की तो बताया कि वह फैक्ट्री में आई थी, वह जगराते का प्रसाद बांटकर गई थी।


इसके बाद वह ऑटो में बैठी थी। ऑटो चालक महिला का पता अस्पताल में लिखवा गया है। महिला के शरीर पर चोट के भी निशान थे। सिटी थाना से जांच अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed