फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Feel the pulse of the workers, know the political atmosphere

Karnal News: टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज, जाना सियासी माहौल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Feel the pulse of the workers, know the political atmosphere
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री रविवार को कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे तो उनका अंदाज बदला बदला नजर आया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपनेपन का एहसास कराया और उनके बीच जाकर बैठे। उनकी बातें सुनी और बजट के साथ-साथ करनाल के सियासी माहौल को लेकर उनकी नब्ज टटोली। प्रधानमंत्री के मन की बात को लाइव देखकर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के मन की बात जानी। आलम ये रहा कि नाश्ते की बेहतर व्यवस्था होने के बावजूद कार्यकर्ताओ्ं के बीच चाय भी मांग कर पी। इसके बाद करनाल क्लब में देर शाम तक कुल 648 शिकायतें सुनकर उनका समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में पहले प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को स्क्रीन पर देखा। इसके बाद वह वार्ड संख्या दो में नरसी विलेज स्थित कुंजपुरा मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ईलम सिंह के आवास पर कार्यकर्तांओं की बैठक में पहुंचे। यहां सुरक्षा आदि को दूर कर वह कार्यकर्ताओं के बीच बैठ गए। कार्यकर्ताओं से पूछा कि बजट देखा क्या, इसका समाज में क्या असर दिख रहा है। यहां करीब 120 कार्यकर्ता पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी से एक-एक करके स्थिति जानी, किसी ने कोई समस्या बताई तो उसका भी तत्काल समाधान कराने के निर्देश यहां मौजूद उपायुक्त व एसपी आदि को दिए। यहां सीएम ने कार्यकर्ताओं के साथ ही चाय पी। नाश्ता सभी को खिलाया।
विज्ञापन

यहां महापौर रेनू बाला गुप्ता, सुनील गोयल, प्रवीन लाठर, राजेश कल्याण, अनील मैहला, सतीश शर्मा, सरदार गुरप्रीत भिंडर, पृथ्वी राज काम्बोज, विशाल अघि, शाम सिहं चौहान, जय सिंह रोड़, राम कुमार, विजय शाह, गौरव शर्मा आदि शामिल रहे। बाद निफा कार्यक्रम में गए और फिर करनाल क्लब में जाकर देर शाम तक शिकायतें सुनते रहे। फरियादियों की संख्या अधिक देख अपने आईजी, एसपी व अपने सचिव सहित अधिकारियों को भी शिकायतें सुनने में लगाया। यहां कुल 648 शिकायतें सुनी और सभी के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कनेक्शन और रास्ते की मांग
नरसी विलेज सेक्टर-32 के निवासियों की ओर सीवर लाइन को मैन लाइन से जुड़वाने, बुढ़ा खेड़ा शिवपुरी में बिजली कनेक्शन व रास्ते की मांग की। मुख्यमंत्री ने यहां समाजसेवा के लिए 10 वालिंयटरों के नाम भी लिए। इसके बाद वह वार्ड-13 के चित्रगुप्त मंदिर में कार्यकर्ताओं से भी मिले और उनसे बातचीत भी कुछ इसी अंदाज में की।



सभी शिकायतों का होगा समाधान, चाहे नियम ही क्यों न बदलने पड़ें
- जनसंवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में बोले- मुख्यमंत्री मनोहर लाल
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को जहां लोगों की समस्याएं सुनीं वहीं, कार्यकर्ताओं की नब्ज भी टटोली। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का हर हाल में समाधान किया जाएगा भले ही इसके लिए नियमों को ही क्यों न बदलना पड़े। जनसंवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जन संवाद कार्यक्रम में कुल 648 शिकायतों को सुना गया है। ये समस्याएं पुलिस, पंचायत, नगर निगम, परिवार पहचान पत्र, बिजली व अन्य विभागों से जुड़ी हैं, जिन्हें हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम प्रत्येक जिले में आयोजित हो रहा है।
करनाल पांचवां जिला था। शेष जिलों में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोविड-19 की वजह से करीब दो साल विकास कार्यों की गति धीमी रही, लेकिन अब सभी विकास कार्य को तेज गति से पूरा करवाया जाएगा। लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करवाना उनकी प्राथमिकता है। सीएम ने कहा कि सरकार ने 550 से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन शुरू किया है। कार्यकर्ता इन उपलब्धियों व योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं।

मौके पर घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद, सुनील गोयल व राजबीर शर्मा, बृज गुुप्ता, सुभाष चंद्र, राजेश अग्गी, सुनील गुप्ता व जस पाल वर्मा, निर्मल बहल, ईश गुलाटी, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed