{"_id":"6463f202ecb8417c25081796","slug":"fed-up-with-his-wife-and-in-laws-the-young-man-hanged-himself-karnal-news-c-18-1-knl1006-124002-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर युवक ने लगाया फंदा
विज्ञापन
- पत्नी और ससुराल वालों पर तंग करने का आरोप, पांच के खिलाफ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/लालड़ू। पत्नी और ससुराल वालों से तंग होकर एक युवक ने अपने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पहचान राकेश कुमार निवासी कोइर, जिला करनाल रूप में की है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी, सास, ससुर, साले सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जांच अधिकारी एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता धीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनका बेटा राकेश कुमार लालड़ू स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास किराए के मकान में रहता था और एक फैक्टरी में नौकरी करता था।
राकेश कुमार और उसकी पत्नी का आए दिन झगड़ा होता रहता था। इस कारण उसके ससुराल वाले कई बार उसके साथ मारपीट भी करते थे और उन्होंने करनाल थाने में राकेश के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था। इसके बाद से वह परेशान रहने लगा था। पुलिस के मुताबिक दोनों की करीब डेढ़ साल पहले दूसरी शादी हुई थी और कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस ने धीर सिंह की शिकायत पर राकेश की पत्नी प्रियंका देवी, ससुर श्रीपाल, सास संगीता देवी, साला रवि और एक अन्य व्यक्ति सतपाल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी करनाल जिले के गांव भैणी खुर्द के रहने वाले हैं और सभी गिरफ्त से बाहर हैं।