{"_id":"67cf4ee832a0613766046071","slug":"fear-of-monkey-menace-in-city-dwellers-karnal-news-c-18-knl1008-598977-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बंदरों के आतंक से शहरवासियों में भय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बंदरों के आतंक से शहरवासियों में भय
विज्ञापन
- एसडीएम से की इस समस्या से निजात दिलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। शहर में बढ़ रहे बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। आए दिन बंदर लोगों की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैंं। वहीं बच्चों व महिलाओं को घायल कर रहे हैं। इस कारण से शहरवासी भय के माहौल में रह रहे हैं। लोगों ने एसडीएम व नपा प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
शहर की अनाज मंडी व धर्मवीर कॉलोनी में बंदरों का आतंक सबसे ज्यादा है। यहां बंदर घरों की छतों पर चढ़कर पानी की टंकी व कपड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बंदर गली में से निकलने वाले लोगों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। शहर के वार्ड नंबर तीन के पूर्व पार्षद जय भगवान, मंडी पूर्व प्रधान पवन गुप्ता, राकेश कुमार का कहना है कि काफी समय से शहर में बंदरों की तादाद लगातार बढ़ रही है।
पिछले दिनों नगर पालिका प्रशासन की ओर बंदर पकड़ने के लिए ठेकेदार को ठेका भी दिया गया, लेकिन कुछ ही दिनों के बाद फिर बंदरों की लगातार तादाद बढ़ गई है। पिछले दिनों धर्मवीर कॉलोनी में बंदरों ने छोटे बच्चों व एक को निशाना बनाया। बंदरों के बढ़ रहे आतंक से हालात यह हो गए हैं कि अब बच्चों और महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
सोमवार को पूर्व पार्षद जय भगवान की अगुवाई में धर्मवीर कॉलोनी के कुछ लोगों ने ज्ञापन देकर बंदरों से निजात दिलाने की मांग की। शहर में बढ़ रही बंदरों की तादाद से लोग परेशान हैं। इस समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका सचिव को आदेश दिए गए हैं।
- राकेश सोनी, एसडीएम घरौंडा