फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Faults found in waste management, notice will be issued

कचरा प्रबंधन में खामियां मिलीं, नोटिस जारी होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Faults found in waste management, notice will be issued
करनाल। अल्फा सिटी के निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की सयुंक्त टीम ने ठोस व तरल कचरा प्रबंधन आदि में खामियां पाए जाने पर अब अल्फा सिटी को नोटिस देने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

टीम में शामिल स्टेट टास्क फोर्स के सदस्य विजय सरोहा, पवन शर्मा, सुभाष त्रेहन, नगर निगम व प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने सोसाइटी के लोगों से बातचीत में पाया कि यहां पर काफी घरों से पिछले कई महीनों से डोर टू डोर कचरा उठान नहीं हो रहा था और न ही इनके परिसर में ठोस कचरा प्रबंधन की कोई समुचित व्यवस्था थी। सोसाइटी निवासी प्रवेश और सतीश ने बताया कि कंपनी द्वारा उनसे प्रति घर सौ रुपये वसूले जा रहे है जबकि काफी समय से उनके सीवर की सफाई तक नहीं की गई। स्टेट टास्क फोर्स के सदस्य विजय सरोहा ने कहा कि उन्होंने कंपनी से विभिन्न सेवाओं को लेकर जब दस्तावेज मांगे तो वे दिखा नही पाए। अब उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है , अगर इस दौरान कंपनी अपने दस्तावेज पेश नही कर पाती तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के एसडीओ हार्दिक ने कहा कि नोटिस की कार्यवाही शुरू कर दी गई है, सोमवार को नोटिस भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर स्टेट टास्क फोर्स के अधिकारियों के अलावा नगर निगम के सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार, जेई संचित कुमार, सिटी टीम लीडर प्रशांत त्यागी, प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेन्द्र अरोड़ा, एसडीओ हार्दिक, कंपनी के अधिकारी पंकज सहरावत व राजीव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed