फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farming will develop with skill: Dr. Dheer

कौशल से विकसित होगी खेती : डॉ. धीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Farming will develop with skill: Dr. Dheer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा विकसित कृषि संकल्प अभियान में नोडल अफसर डॉ. धीर सिंह ने कैथ एवं पलड़ी गांव में किसानों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि विकसित कृषि के लिए महिलाओं एवं युवाओं में तकनीकी ज्ञान के साथ कौशल का होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए तकनीकी ज्ञान एवं कौशल ऐसे हथियार हैं जिससे कृषि एवं किसान दोनों टिकाऊ होंगे। इसलिए इस अभियान का त्वरित लाभ किसानों को आगामी खरीफ की फसलों पर अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन

डॉ. धीर सिंह ने बताया कि हरियाणा राज्य में वैज्ञानिकों, कृषि विभाग, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य एवं कृषि विज्ञान केंद्र का सात सदस्यीय दल किसानों के साथ कृषि ज्ञान को साझा कर रहे हैं और विकसित कृषि के लक्ष्य को वास्तविकता में बदलने के लिए किसानों को जलवायु अनुकूल किस्मों का उपयोग, उर्वरकों का संतुलित उपयोग, मृदा में पोषक तत्वों की जानकारी एवं उनका संरक्षण तथा फसलों में लगने वाले रोग एवं उनके उपचार, कृषि में विविधिकरण को बढ़ावा देने वाली तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसंवाद में किसानों ने सुझाव दिया कि मेरी फसल-मेरा ब्योरा, मेरा पानी-मेरी विरासत की उपलब्धता की जानकारी समय पर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed