फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers' worries increased due to cloud cover, chances of rain

Karnal News: बादल छाने से बढ़ी किसानों की चिंता, बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers' worries increased due to cloud cover, chances of rain
- गेहूं की फसल को हो सकता है नुकसान, 13 मार्च से पहले सिंचाई न करने की सलाह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सुबह से धूप खिली लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए, जो देर रात तक रहे। सोमवार को भी आसमान पर बादलों की आवाजाही रहेगी लेकिन 12 मार्च को मौसम खुश्क रहने के बाद 13 मार्च को कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट तो न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। बादल छाने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। क्योंकि बारिश हुई तो गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है।
करनाल में करीब आठ साल बाद दो मार्च को 43.4 एमएम बारिश हुई, जिसे जिलेभर में काफी फसली नुकसान भी हुआ था लेकिन इसके दूसरे दिन ही मौसम खुश्क हो गया, जिसके कारण स्थिति में अब काफी सुधार देखा जा रहा है। अब रविवार को आसमान पर घने काले बादलों ने किसानों की नींद उड़ा दी है लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही सचेत किया था कि 10 और 11 मार्च को आसमान पर काले बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह तो तेज धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया और शाम तक काले बादलों ने आसमान को ढक लिया। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल की जिला मौसम शाखा में रविवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार को 25.2 था लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। शनिवार को 8.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान बढ़कर रविवार को 9.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार को भी आसमान पर बादलों की आवाजाही रहेगी लेकिन 11 व 12 मार्च को मौसम खुश्क रहने की संभावना है। लेकिन 13 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव दिख सकता है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को भी सलाह दी है कि जो किसान गेहूं में सिंचाई करने की तैयारी में हैं, उन्हें मौसम की स्थिति को देख लेना चाहिए, यदि संभव हो तो 13 मार्च से पहले सिंचाई करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed