{"_id":"676092dbd1ba3168550ca1b9","slug":"farmers-will-have-to-unite-tikait-karnal-news-c-18-1-knl1006-540762-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को एकजुट होना होगा : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को एकजुट होना होगा : टिकैत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग/करनाल। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को मिलकर ये लड़ाई लड़नी होगी, अकेले दिल्ली दूर है।
उन्होंने बंटोगे तो लुटोगे का नारा देते हुए कहा कि वह पहले से ही किसानों के एक होकर संघर्ष करने की बात कहते रहे हैं। वह सिंघड़ा गांव के ठाठ नानकसर आश्रम में संत बाबा रामसिंह की चौथी बरसी पर हुए समागम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को सामूहिक फैसला करके दिल्ली जाना चाहिए, क्योंकि दिल्ली 62 हजार का करंट है। डल्लेवाल की हालत के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी तबियत की चिंता सभी को है लेकिन ये भी सच है कि दिल्ली में अकेला कोई कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका दिल्ली जाने का कोई इरादा नहीं है।