फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers will have to sacrifice economic freedom: value, Karnal

आर्थिक आजादी के लिए देना होगा किसानों को बलिदान : मान

Sun, 29 Jan 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sun, 29 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers will have to sacrifice economic freedom: value, Karnal
आर्थिक आजादी के लिए देना होगा किसानों को बलिदान : मान - फोटो : Amar Ujala

जिले का सबसे बड़े गांव बल्ला में राजा बलि का दादा खेड़ा में दीप प्रज्ज्वलित कर देश के किसानों के लिए आर्थिक आजादी की दुआ मांगी गई। इसी के साथ 12 दिन से चल रही किसान कर्जमुक्ति यात्रा के पहले चरण का शनिवार को समापन हो गया। भारतीय किसान यूनियन की ओर से निकाली गई इस यात्रा का बल्ला गांव में पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया, साथ ही 3 मार्च को जिले में होने वाली दहाड़ किसान महापंचायत को भरपूर समर्थन देने की घोषणा की। किसान नेता बलवान सिंह मान ने यात्रा के समापन पर यात्रा अगुवाई की। यात्रा के माध्यम से किसानों को आर्थिक आजादी दिलाने के लिए संकल्प लिया गया है।

विज्ञापन


पहली बार हरियाणा में किसानों के लिए इतने बड़े स्तर पर जोश दिखाई दे रहा है। अपनी आर्थिक आजादी की लड़ाई के लिए किसान हर बलिदान देने के लिए तैयार है। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि किसान आजादी के बाद से कर्ज मुक्ति के लिए लड़ाई लड़ रहा है। लेकिन कई पीढ़ी दर पीढ़ी गुजरने के बाद भी किसान को कर्ज से मुक्ति नहीं मिली। जबकि औद्योगिक घारानों के लाखों करोड़ों के कर्ज सभी दलों की सरकारों द्वारा माफ किए गए है। हर बार चुनाव के बाद किसान अपने आपको ठगा सा महसूस करता है। जो हालात आजादी से पहले के किसानों के थे। किसान नेता रतनमान ने कहा कि जिन राजनैतिक दलों ने किसानों पर अत्याचार किया है उन्हें सत्ता से भागना पड़ा है। यह देश और प्रदेश का इतिहास है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल कंडेला ने किसानों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि पूरा देश का किसान आंदोलन की राह पर चल पड़ा है।
विज्ञापन


इससे पहले जलमाना और बल्ला गांव में किसान कर्ज मुक्त यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद शाहपुर, प्रदेश महासचिव जगमोहन मलिक, जिला संरक्षक मैहताब कादियान, जिला अध्यक्ष बाबूराम बडथल, जींद से उपाध्यक्ष छज्जू राम कंडेला, प्रदीप हिसार, ऋषिपाल पानीपत, कृष्ण दत्त शर्मा सोनीपत, यशपाल राणा, विनोद राणा, राजपाल मान, कुलदीप राणा, नफे सिंहमान, महाबीर मान, दिलावर मान, हरी चंद शर्मा, सूरजमल मान, प्रेम सिंह मोरमाजरा, सत्यवान शर्मा, राजबीर बल्ला, सुरेंद्र सांगवान, बलवान बदरान, जोगेंद्र सिंह झिंडा, रणजीत सिंह जलमाना, दिलबाग मान, राय सिंह, प्रताप, धनेतर राणा, जसबीर राणा सहित हजारों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब गांव-गांव में बिठाई जाएगी किसान पंचायत
दहाड़ किसान महापंचायत के प्रचार को तेज करने के लिए दूसरे चरण में गांव-गांव जाकर किसान पंचायत बिठाई जाएगी। हर चौपाल तक तीन मार्च तक होने वाली दहाड़ किसान महापंचायत की गूंज सुनाईं देगी। अब तक की सबसे बड़ी दहाड़ किसान महापंचायत के लिए किसानों को हर कीमत पर एकजुट किया जाएगा। चौपाल प्रचार की प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने जिलाध्यक्ष बाबूराम बडथल और निसिंग खंड के प्रधान यशपाल राणा, किसान नेता रणजीत सिंह जलमाना को संयोजक नियुक्त किया है। यह जानकारी जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed