फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   farmers will get food and hot tea in mandis

अनाज मंडियों में हारे थके आने वाले किसानों को मिलेगी गरमागर्म चाय और स्वादिष्ट भोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
farmers will get food and hot tea in mandis
मौसम के बदले तेवरों के बीच जब हार थक कर अन्नदाता फसल लेकर अनाज मंडियों में पहुंचे तो आते ही एक गरमागर्म चाय मिले। दोपहर जब भूख सताए तो स्वादिष्ट भोजन मिल जाए। यदि उसे शाम तक मंडी में रुकना पड़े तो एक बार फिर चाय की चुस्कियां दिनभर की थकावट से राहत दे। वह भी निशुल्क। करनाल के आईएएस एसडीएम आयुष सिन्हा इसे सच करने जा रहे हैं। किसानों के लिए निशुल्क चाय व भोजन की व्यवस्था जिले की सभी मंडियों में इसी सप्ताह होने जा रही है।
विज्ञापन

एक तरफ जहां किसान धान बेचने अनाज मंडियों में जूझ रहा है, दूसरी ओर उसकी भूख प्यास का ध्यान रखने के लिए करनाल जिले में जिला प्रशासन एक शानदार योजना का तानाबाना बुन रहा है। फिलहाल यह योजना आईएएस एसडीएम आयुष सिन्हा का पायलेट प्रोजेक्ट है लेकिन यदि यह सफल होती है तो भविष्य में इसे हरियाणा सरकार अपना सकती है। सिन्हा ने बताया कि अक्सर किसान खेतों से अनाज मंडियों में आ जाते हैं। चाय व भोजन भी अनियमित हो जाता है, लेकिन यदि चाय व भोजन की व्यवस्था मंडियों में होगी, तो किसान और बेहतर तरीके से काम कर सकेगा। मंडियों में आने पर उसे खाने पीने की चिंता नहीं रहेगी। अभी योजना को तैयार किया जा रहा है, लेकिन इतना तय है कि चाय व भोजन के लिए किसान से कोई भी भुगतान नहीं लिया जाएगा। लेकिन फंड की जरूरत तो होगी ही, इसके लिए निर्मल कुटिया जैसी संस्थाओं, गुरुद्वारों, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स आदि की सहायता ली जा रही है। इस योजना को आज से जिले की कुछ मंडियों में शुरू किया गया है, आगे कुछ दिनों में जिले की सभी अनाज मंडियों में यह किसान कैंटीन शुरू हो सकेगा, ऐसा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुंजपुरा अनाज मंडी में किसान कैंटीन का शुभारंभ
किसानों को निशुल्क चाय व भोजन की व्यवस्था वाली किसान कैंटीन का शुभारंभ वीरवार को कुंजपुरा अनाज मंडी में किया गया। मार्केट कमेटी सचिव हकीकत राय कादियान ने बताया कि एसडीएम करनाल आयुष सिन्हा के निर्देश पर किसान कैंटीन को शुरू किया गया है। शुभारंभ मुख्य अतिथि/मार्केट कमेटी कुंजपुरा के पूर्व चेयरमैन ईलम सिंह ने किसानों को चाय पिलाकर किया। मौके पर मंडी सुपरवाइजर मुकेश कुमार, संदीप चौहान, सचिन कुमार, वीरेंद्र, दीपू आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed