फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers will continue the agitation till their demands are met

Karnal News: मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers will continue the agitation till their demands are met
इंद्री ब्लाॅक के किसानों ने सोहाना पहुंचकर धरने को दिया समर्थन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं का सोहाना में रिंग रोड से रास्ते की मांग को लेकर धरना जारी रखा। इंद्री ब्लाक के किसान मौके पर समर्थन देने पहुंचे। यहां किसानों ने नारेबाजी भी की। सोहाना में किसान नेताओं की बैठक भी हुई। जिसमें कहा गया कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
मंगलवार को पहुंचे जत्थे की अगुवाई भाकियू इंद्री खंड के प्रधान दिलावर सिंह डबकोली व कुरूक्षेत्र जिला प्रभारी नेकी राम मढ़ाण ने संयुक्त रूप से की। किसान हमारा भाईचारा जिंदाबाद के नारे लगा कर धरने पर बैठे। प्रदेश संगठन सचिव शाम सिंह मान, जिला प्रचाार मंत्री सतबीर सिंह मढाण, प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान भी यहां पहुंचे। बुधवार को विकास खंड निसिंग इकाई के भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का जत्था धरने पर पहुंच कर समर्थन देने पहुंचेंगे। किसान निर्माणाधीन करनाल रिंग रोड़ पर रास्ता बनाए जाने की मांग को लेकर लगातार ग्रामीण धरने पर डटे हुए है। किसान नेताओं ने कहा कि रास्ते की मांग पूरी होने तक भाकियू का एक एक कार्यकर्ता आंदोलनकारी ग्रामीणों के साथ कंधा से कंधा मिला कर मजबूती के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाकियू कार्यालय सचिव राजकुमार नौतना, नेकीराम गढ़ी बीरबल, सतबीर, राम किशन, रतनलाल, सतीश कुमार रींडल, राजपाल रींडल, दिलावर सिंह, जगमाल डबकोली, विरेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed