फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers take to the streets, demanding higher paddy procurement and milk prices.

Karnal News: सड़क पर उतरे किसान, धान खरीद और दूध के दाम बढ़ाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers take to the streets, demanding higher paddy procurement and milk prices.
मांगो को लेकर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के सदस्य। संगठन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। धान की सरकारी खरीद, एमएसपी की कानूनी गारंटी और अन्य मांगें उठाते हुए बुधवार को किसान सड़कों पर उतरे। हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम ने प्रदर्शन किया। जिला सचिवालय पहुंचकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा।
किसान नेताओं ने 15 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की। उन्होंने धान खरीद में नमी की सीमा 20 फीसदी निर्धारित करने के लिए कहा। सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की मांग उठाई। ज्ञापन में कर्ज माफी और किसानों-मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग भी शामिल रही। उन्होंने कहा कि डीजल, खाद, कीटनाशक और श्रम लागत में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

इस कारण आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का मूल्य 650 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। पशुपालकों के लिए दूध का भाव 100 रुपये प्रति लीटर निर्धारित करने की भी मांग रखी गई।किसानों ने ‘’मेरी फसल मेरा ब्योरा’’ पोर्टल को तत्काल दोबारा खोलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी खामियों के कारण काफी किसान पंजीकरण नहीं करा सके थे। उन्होंने सरकार से ऐसे किसानों को पंजीकरण का दोबारा अवसर देने के लिए कहा। भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के प्रवक्ता बहादुर मैहला बलड़ी ने बताया कि आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए 10 सितंबर को पेहवा की अनाज मंडी में किसान पंचायत होगी। इसमें आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। इसमें बड़े फैसले भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed