फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers should increase their income through animal husbandry and dairy: Krishanpal

किसान पशुपालन और डेयरी से बढ़ाएं आय : कृष्णपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers should increase their income through animal husbandry and dairy: Krishanpal
एनडीआरआई में आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार रखते केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्ज
करनाल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शुक्रवार को राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) में पीएम किसान उत्सव दिवस में किसानों को संबोधित किया। उन्होंने किसानों को खेती के साथ डेयरी और पशुपालन को जोड़कर अपनी आय बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से देश के 9.34 करोड़ किसानों के खातों में 18,680 करोड़ रुपये जारी किए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा के 15,99,996 लाभार्थियों के खातों में भी डीबीटी के माध्यम से 320 करोड़ रुपये की राशि पहुंचाई जा रही है। योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना छह हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं।
विज्ञापन

गुर्जर ने किसानों को डेयरी प्रबंधन अपनाने की सलाह दी। उन्होंने वैज्ञानिक पशुपालन, संतुलित पोषण और नियमित टीकाकरण से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने को कहा। इससे किसानों को अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कृषि बजट में वृद्धि की गई
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले कृषि क्षेत्र का केंद्रीय बजट लगभग 23 हजार करोड़ रुपये था। यह अब बढ़कर करीब 1.35 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड और मृदा जांच जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। कहा कि इन प्रयासों से खेती को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। डीबीटी से चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई है।



अनुसंधान की जानकारी दी
एनडीआरआई के निदेशक धीर सिंह के मार्गदर्शन में अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने करन फ्रिजियन नस्ल के विकास और आधुनिक प्रजनन तकनीकों पर प्रकाश डाला। इनमें ओवम पिक-अप, इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन और भ्रूण उत्पादन शामिल हैं। सेक्स-सॉर्टेड सीमन जैसी तकनीकों का उद्देश्य पशुओं की आनुवंशिक गुणवत्ता सुधारना है। कांकरेज नस्ल के संरक्षण के लिए क्लोनिंग तकनीक की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed