{"_id":"65c1658235c0a1f22806bdf0","slug":"farmers-should-do-natural-farming-government-is-giving-subsidy-mla-karnal-news-c-18-knl1008-320169-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान प्राकृतिक खेती करें, सरकार दे रही सब्सिडी : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान प्राकृतिक खेती करें, सरकार दे रही सब्सिडी : विधायक
विज्ञापन
घरौंडा में दो दिवसीय प्रदेशस्तरीय किसान सब्जी मेले का समापन, उत्कृष्ट खेती करने वाले किसान सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। प्रदेश स्तरीय सब्जी किसान मेले के अंतिम दिन सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक हरविंदर कल्याण ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि किसान अपनी भूमि पर प्राकृतिक खेती शुरू करें। जिस पर सरकार सब्सिडी दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार वर्तमान समय में प्राकृतिक खेती को सर्टिफाइड करने और उसके लिए अलग से मंडी स्थापित करने पर कार्य कर रही है। हमारी तरक्की के लिए नई तकनीक व कृषि के क्षेत्र में नई मशीनें भी हमारी जरूरतें बन गई हैं। मेले में कई अतिथियों वे स्टाॅल लगाने वालों, नई तकनीकों के अपनाने वालों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार ने भी पिछले नौ वर्षों में विभिन्न फसलों पर एमएसपी को दो से 2.5 गुणा बढ़ाया है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि आज हम सबको प्राकृतिक खेती करने की आवश्यकता है। किसान को अपनी खेती के साथ-साथ व्यापार भी करना होगा। उन्होंने कहा कि आज हम सब खेती की वजह से हैं।
डॉ. रणबीर सिंह ने कहा कि विभाग बागवानी से जुड़ी विभिन्न योजनाएं समय-समय पर किसानों के लिए लेकर आ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हम सबकी सुख-सुविधाएं बढ़ रही हैं और आय सीमित है, इसलिए हम सब को प्राकृतिक खेती के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने की ओर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश के 19 जिलों से दो-दो उत्कृष्ट किसानों को उन्नत खेती पर प्रशंसा पत्र देकर भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। सब्जी उत्कृष्टता केंद्र के अधिकारियों ने विधायक हरविंदर कल्याण को सम्मानित किया। विधायक कल्याण ने कहा कि किसान अपने खेतों जो उत्पादन करता है, उसका रेट कम मिलता है, अगर वही सब्जी दिल्ली में बेची जाती हैं तो उसका कई गुना रेट मिलता है, इसलिए किसान सीधी मार्केटिंग करके अपने उत्पादन का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
इस अवसर पर अतिरिक्त उद्यान निदेशक डॉॅ धर्म सिंह यादव, उद्यान प्रशिक्षण केंद्र उचानी के प्रधानाचार्य डॉॅ. जोगिंद्र सिंह, महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अजय यादव, उपनिदेशक डॉ. बिल्लू यादव, इजराईल दूतावास दिल्ली के परियोजना अधिकारी डॉ ब्रह्म देव, एचएयू हिसार के प्रोफेसर पदमश्री डॉ. हरिओम आदि ने भी विचार साझा किए। बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
महिला किसान ने भी लगाया स्टाॅल
सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में झज्जर जिले के सासरोली गांव की महिला प्रगतिशील किसान मंजू पुनिया ग्रेवाल ने भी मेले में अपना स्टॉल लगाया। उनका कहना है कि वह व उनके पति सत्यवान ग्रेवाल अपनी पैतृक भूमि लगभग छह एकड़ में 10 वर्षों से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं, जिसके लिए वह कभी-कभी अपने पति की मदद तो मजदूरों की भी सहायता लेती हैं। अब दो एकड़ में मल्टी फ्रूट का बाग लगाया है, जिसमें किन्नू, अंगूर, मौसमी, अमरूद, नींबू व बेर सहित अन्य फलों के पौधे लगाए हैं। वे अपने फार्म पर तकनीकी खेती का प्रशिक्षण भी देती हैं, जिसमें समय-समय पर विद्यार्थी व किसान भी आते रहते हैं।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। नया बसअड्डा। संवाद