फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers said - making farmers, bypassing the Modi government

किसान बोले- मोदी सरकार किसानों को कर रही दरकिनार

Tue, 17 Jun 2014 12:16 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Tue, 17 Jun 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers said - making farmers, bypassing the Modi government
भीषण गर्मी में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री के खिलाफ सड़काें पर उतर कर प्रर्दशन किया।
विज्ञापन


किसानों ने नारेबाजी करते  महात्मा गांधी चौक पर केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका। बड़ी संख्या में सड़कों पर किसानों के उतरने की वजह से पुराना जीटी रोड जाम की स्थिति में फंसा रहा।

किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की जाती और मजदूर और किसान कर्ज मुक्त नहीं हो सकते।

इससे पूर्व कर्ण पार्क में भारी संख्या में एकत्रित किसानों ने जिलाध्यक्ष बाबूराम बड़थल की अध्यक्षता में किसान पंचायत की। आक्रोशित किसानों ने केंद्र शासित भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री का विरोध स्वरूप पुतला फूंक भड़ास निकाली।
विज्ञापन


पंचायत में भाकियू रोहतक मंडलाध्यक्ष प्रेमचंद शाहपुर, अंबाला मंडलाध्यक्ष जीयालाल, जिला संरक्षक महताब सिंह कादियान, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, कैथल जिलाध्यक्ष सतपाल दिलोंवाली, किसान नेता सुखपाल कुलतारण विशेषतौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि मोदी सरकार ने भी अन्य सरकारों की तर्ज पर अपरोक्ष रूप से किसानों की समस्याओं को सुलझाने की बजाय दरकिनार करना शुरू कर दिया है।

रही सही कसर कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के गए बयान ने निकाल दी है। उन्होंने कहा कि किसानों को लागत के आधार पर फसलों का 50 फीसदी लाभ के साथ मूल्य देने में असमर्थता जताए जाने से किसान वर्ग चिंतित है।

आंदोलन को प्रदेश स्तर पर तेज किया जाएगा। किसान नेता मान ने कहा कि केंद्र की नई सरकार ने फसलों के लाभकारी मूल्य मिलने की उम्मीद को धूमिल कर दिया है। कृषि मंत्री के इस बयान के बाद किसानों के अच्छे दिनों के आने पर पानी फेर दिया है।


अब किसानों को जोरदार संघर्ष करना होगा। किसान नेता मान ने कहा कि किसानों की आर्थिक हालत दयनीय है। किसान बेबस जीवन जीने को मजबूर है।

मौके पर रोहतक मंडल उपाध्यक्ष सुलतान सिंह झिवरहेडी, जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, जिला महामंत्री शिशपाल शर्मा, प्रचार मंत्री खेम सिंह फोजी, जिला सचिव फते सिंह, खंड निसिंग प्रधान यशपाल राणा, खंड नीलोखेडी अध्यक्ष बाबूराम डाबरथला, खंड करनाल प्रधान पाल सिंह महमदपुर, खंड घरोंडा प्रधान धनेतर राणा, असंध से गुरमुख सिंह, इंद्री से ओमपाल मढ़ाण, नेकी राम गढीबीरबल, नकली राम कैरवाली, युवा नेता सुमित ढ़ाकवाला, राजेंद्र आर्य दादुपुर, बलवान बदरान, देशराज शाहपुर, प्रेम बल्ला, रणबी सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed