फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers reached the markets, roads got jammed

Karnal News: मंडियों में पहुंचे किसान, रास्ते हो गए जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers reached the markets, roads got jammed
- जिले की सभी अनाज मंडियों में दिनभर बनी रही जाम की स्थिति, उठान पहुंचा 64.26 प्रतिशत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शनिवार और रविवार को जिले की अधिकतर अनाज मंडियों में धान खरीद बंद रहने के बाद सोमवार को सुबह से ही करनाल, घरौंडा, असंध और तरावड़ी सहित कई मंडियों में धान लेकर आए ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन व्यवस्था प्रभावित हो गई। धान को मंडी के अंदर ले जाने के लिए किसानों को कई घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। सोमवार की शाम तक जिले में छह लाख 19 हजार 860 क्विंटल की खरीद हुई। जिले में धान का कुल उठान 64.26 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

करनाल अनाज मंडी में सोमवार की आवक करीब 81 हजार क्विंटल रही। सुबह से ही जीटी रोड के दोनों ओर सर्विस लेन पर ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइनें लगी होने के कारण आवागमन में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। कांटे पर भी शाम तक लाइनें लगी रही। हालांकि खरीद की प्रक्रिया जारी रही। डीएफएससी अनिल कालरा ने बताया कि उठान को तेज कर दिया गया है। शनिवार व रविवार को लगातार उठान जारी रहा। जिससे सोमवार की शाम तक कुल खरीद 44 लाख चार हजार 550 क्विंटल के सापेक्ष 28 लाख, तीस हजार, 670 क्विंटल यानी 64.26 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed